भारतीय रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला यात्री रेलवे की ट्रैवल गारंटी और RAC सीट आवंटन व्यवस्था पर अपना गुस्सा जाहिर कर रही है।
क्या है पूरा मामला? महिला ने एक थर्ड-पार्टी ऐप के जरिए सेकंड एसी में टिकट बुक की थी। उसने कंफर्म सीट पाने के लिए सामान्य से 3 गुना ज्यादा पैसे यानी 800 रुपये अतिरिक्त चुकाए थे। लेकिन आखिरी समय में उसे कंफर्म के बजाय RAC सीट थमा दी गई, वह भी बाथरूम के बगल में।
22 घंटे का सफर और अनजान पुरुष के साथ सीट वीडियो में महिला भड़कते हुए रेलवे से अपने पैसे वापस मांग रही है। उसका कहना है कि 22 घंटे के लंबे सफर के दौरान एक अनजान पुरुष के साथ एक ही सीट साझा करना न केवल असुविधाजनक है, बल्कि सुरक्षित भी नहीं है। महिला ने सवाल उठाया कि जब रेलवे कंफर्म सीट नहीं दे सकती, तो वह एक्स्ट्रा पैसे क्यों वसूल रही है?
थर्ड-पार्टी ऐप्स पर उठे सवाल यह मामला केवल रेलवे की व्यवस्था पर ही नहीं, बल्कि उन थर्ड-पार्टी ट्रैवल ऐप्स पर भी सवाल खड़े करता है जो ट्रैवल गारंटी के नाम पर यात्रियों से मोटी रकम ऐंठते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि क्या ऐसे ऐप्स यात्रियों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर बंटे यूजर्स इस वीडियो पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग महिला का समर्थन कर रहे हैं और कह रहे हैं कि इतनी बड़ी राशि देकर भी अगर यात्री को सुकून की नींद न मिले, तो यह रेलवे की विफलता है।
दूसरी ओर, कुछ यूजर्स का तर्क है कि बुकिंग के समय ही RAC का उल्लेख साफ होता है और इसे तकनीकी रूप से कंफर्म माना जाता है। एक यूजर ने सुझाव दिया कि अगर एक सीट पर दो लोग सफर कर रहे हैं, तो रेलवे को दोनों से आधा-आधा किराया लेना चाहिए।
फिलहाल, इस वीडियो ने एक बार फिर रेलवे की RAC नीति और यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा से जुड़े कठिन सवालों को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।
A lady booked a 3AC ticket through a third-party app, paying an extra ₹800 for a travel guarantee. But even after paying extra, she didn’t get a confirmed berth and was allotted RAC.
— Gems Of Railway (@GemsOfRailway) November 4, 2026
Now she is blaming IRCTC for making her share a cramped seat for a 22-hour journey, right next… pic.twitter.com/ccyOEO5h0I
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला 100% सोलर गांव: अब हर छत से पैदा होगी बिजली
राज ठाकरे का बड़ा फैसला: महाराष्ट्र के सूखे को देख मनसे ने रद्द किया शिवाजी पार्क का दीपोत्सव
BSNL का धमाकेदार ऑफर: सिर्फ 1 रुपये में पाएं नया सिम और 24 दिन की फ्री सर्विस!
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बारिश का साया, गिल और विराट ने संभाला मोर्चा
फर्स्ट एसी में चोरी, अलार्म खींचती रही महिला पर नहीं टस से मस हुआ रेलवे स्टाफ
रेलवे की मनमानी: 3 गुना पैसे देकर भी मिली RAC सीट, महिला ने पूछा- 22 घंटे इस हाल में कैसे सफर करूं?
AAP बीजेपी की B-टीम, दिल्ली के बाद पंजाब को किया बर्बाद : खरगे का भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला
स्टेज पर भारत-पाकिस्तान का महा-दंगल : बॉक्सर ने सरेआम जड़ा पाकिस्तानी को थप्पड़
आस्था और विज्ञान के अद्भुत संगम को पर्दे पर लाएगी देवी विज्ञानम् , 4 दिसंबर को होगी रिलीज
बेडरूम में हुआ सांपों का खूनी मुकाबला , वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!