राजधानी दिल्ली की सड़कों पर एक बार फिर लापरवाही का खौफनाक चेहरा सामने आया है। मयूर विहार इलाके में तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार ने एक उबर बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कार के बंपर में फंस गई और चालक उसे करीब 900 मीटर तक सड़क पर घसीटता ले गया।
क्राउन प्लाज़ा के पास हुई वारदात यह घटना मयूर विहार के क्राउन प्लाज़ा यू-टर्न के पास हुई। पीड़ित बाइक सवार के अनुसार, ग्रे रंग की टाटा नेक्सन ने पीछे से टक्कर मारी। कार सवार रुकने के बजाय गाड़ी भगाता रहा, जबकि बाइक कार के नीचे फंसी रही और आग की चिंगारियां निकलती रहीं। आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
पीड़ित को आई गंभीर चोटें इस हादसे में बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया है। उसके बाएं पैर में गंभीर चोटें आई हैं और उसे तत्काल मेडिकल उपचार की जरूरत पड़ी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
पुलिस पर FIR में देरी का आरोप पीड़ित ने मयूर विहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि मेडिकल लीगल सर्टिफिकेट (MLC) और लिखित शिकायत देने के बावजूद पुलिस FIR दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसे केस वापस लेने के लिए दबाव डाला जा रहा है, ताकि आरोपी को बचाया जा सके।
न्याय की गुहार पीड़ित ने अब दिल्ली पुलिस के उच्च अधिकारियों और ईस्ट दिल्ली के DCP से मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की है। साथ ही, लीगल कम्युनिटी से भी मदद मांगी है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक इस मामले में आधिकारिक तौर पर कोई अपडेट नहीं दिया गया है और यह स्पष्ट नहीं है कि वायरल वीडियो के जरिए आरोपी की पहचान हुई है या नहीं।
#दिल्ली के मयूर विहार में हिट-एंड-रन का हैरान कर देने वाला मामला!
— Journalist Ravendra kumar (@Chhotukingoffi1) November 3, 2026
मयूर विहार में टाटा नेक्सन कार एक उबर बाइक को करीब 900 मीटर तक घसीटती हुई ले गई। इसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। #Delhi #MayurVihar #HitAndRun #Viral pic.twitter.com/363YUUJU8E
आरक्षण से लेकर Gen-Z के आंदोलनों तक: RSS की दो टूक, जानिए क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले
ऑकलैंड में भारतीय गेंदबाजों का कहर, 100 रन के अंदर आधी कीवी टीम ढेर
दिल्ली में खौफ: टाटा नेक्सन ने उबर बाइक को 900 मीटर तक घसीटा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
2027 में 2012 वाला दांव: क्या विधानसभा चुनाव लड़े बिना सीधे CM बनेंगे अखिलेश यादव?
गोरखपुर में भाजपा की शक्ति प्रदर्शन: नितिन नवीन आज करेंगे लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा की अगुवाई
रणबीर कपूर की रामायण पर सुनील लहरी का बड़ा बयान, म्यूजिक से खुश नहीं लक्ष्मण
50 हजार लोगों के सामने घोड़े से गिरीं रेखा, मौत के मुंह से निकलकर बोलीं - फिर से शॉट लेंगे
घर के अंदर से गुजरती है ट्रेन: चीन की इस 19 मंजिला इमारत का अनोखा सच
गुवाहाटी हत्याकांड का मुख्य आरोपी ढेर: पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश में मारा गया घनकांत गोगोई
पौड़ी में गुलदार का खौफ: आंगन से मासूम को उठा ले गया आदमखोर, आक्रोशित ग्रामीणों ने MLA को घेरा