स्पेनिश फुटबॉल जगत में मंगलवार का दिन एक गहरे शोक के साथ शुरू हुआ। सीडी टेनरीफ के 30 वर्षीय फॉरवर्ड जीसस डे मिगुएल का निधन हो गया है। एक दिन पहले ही मैच के दौरान हुई एक भीषण टक्कर ने उनकी जान ले ली।
क्या हुआ था मैदान पर? सोमवार को टेनरीफ और एफसी एंडोरा के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। मैच के आखिरी पलों में स्कोर 2-2 से बराबर था। तभी एक लंबी बॉल का पीछा करते हुए मिगुएल पेनल्टी एरिया की ओर बढ़े, जहां गोलकीपर जीसस ओवोनो उन्हें रोकने के लिए बाहर निकले।
इस दौरान गोलकीपर के घुटने और मिगुएल की छाती के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि मिगुएल मैदान पर ही अचेत हो गए।
मैदान पर संघर्ष और इलाज घटना के बाद मेडिकल टीम तुरंत मैदान पर पहुंची। मिगुएल को कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट हुआ था। पांच मिनट से अधिक समय तक चले प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नब्ज वापस आई और उन्हें एम्बुलेंस से सांता क्रूज के अस्पताल ले जाया गया। मैच को सात मिनट के स्टॉपेज टाइम में ही रोक दिया गया था और एंडोरा के गोलकीपर ओवोनो को रेड कार्ड दिखाया गया था।
अस्पताल में बिगड़ी स्थिति मिगुएल को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। हालांकि क्लब ने शुरुआती तौर पर उनकी हालत स्थिर बताई थी, लेकिन कुछ ही घंटों में उनकी न्यूरोलॉजिकल स्थिति तेजी से बिगड़ने लगी। मंगलवार सुबह 8 बजे उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
एक होनहार खिलाड़ी का सफर मिगुएल ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में लेगानेस बी के साथ की थी। वह स्पेन के आठ अलग-अलग क्लबों के लिए खेल चुके थे और पिछले साल टेनरीफ टीम से जुड़े थे। उनकी मौत से पूरे फुटबॉल समुदाय में सन्नाटा पसर गया है।
क्लब और परिवार का बयान टेनरीफ क्लब ने दुख व्यक्त करते हुए बताया कि मिगुएल का परिवार इस कठिन समय में प्राइवेसी बनाए रखना चाहता है। विपक्षी टीम एफसी एंडोरा ने भी इस दुखद घटना पर शोक जताते हुए मिगुएल के परिवार और उनके साथी खिलाड़ियों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
🚨🚨| SCARY MOMENT: This happened in the match between Tenerife and Andorra on the Spanish Second division. pic.twitter.com/26RM7GLl15
— Kalshi FC (@KalshiFC) November 2, 2026
काव्या मारन के नाम पर शरमाए अनिरुद्ध, फैंस की मांग पर गाया- अब मेरी शादी की उम्र आ गई है
नाच न जाने तो आंगन टेढ़ा : अमित शाह ने राहुल गांधी को दी संसद में बहस की खुली चुनौती
प्राचीन ज्ञान ही आधुनिक समस्याओं का समाधान: डॉ. प्रीति अदाणी ने वाराणसी में दिया भविष्य का मंत्र
कवर्धा में धर्मांतरण पर उबाल: 18 गांवों के आदिवासियों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी चेतावनी
‘योगी सरकार आई तो जलेंगे घर, चलेगा बुलडोजर’: मौलाना जर्जिस अंसारी का भड़काऊ बयान
RSS मार्च में जोहो के संस्थापक श्रीधर वेंबू की मौजूदगी, कभी मार्क्सवाद से प्रभावित थे टेक दिग्गज
मुजफ्फरपुर में खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन में जोरदार धमाका, एक की मौत, कई घरों को नुकसान
दीया मिर्जा का वीडियो फिर से अपलोड करो: बॉम्बे हाईकोर्ट ने BMC को लगाई फटकार, बीजेपी की आलोचना पर जताई नाराजगी
माइनस 10 डिग्री तापमान और बर्फीला तूफान, लद्दाख के अंधेरे को इन हीरोज ने कैसे दी रोशनी?
ऐसी अंग्रेजी तो अंग्रेजों ने भी नहीं सुनी होगी: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शिक्षकों का अतरंगी उच्चारण