दिवाली के करीब आते ही सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया गया है कि त्योहार के दौरान बाजार में ₹10, ₹20 और ₹50 के नए नोटों की भारी कमी हो सकती है। इसे RBI की सलाह बताकर लोगों को डिजिटल भुगतान करने का दबाव बनाया जा रहा है।
क्या है वायरल मैसेज का दावा? मैसेज में 27 अक्टूबर 2026 की तारीख वाला एक फर्जी सर्कुलर दिखाया गया है। इसका शीर्षक Important Advisory on Availability of Small Denomination Notes during Diwali है। इसमें तर्क दिया गया है कि कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए इन नोटों की छपाई कम कर दी गई है। इसे असली दिखाने के लिए इसमें RBI का लोगो और गवर्नर के हस्ताक्षर तक का इस्तेमाल किया गया है।
PIB Fact Check ने खोली पोल इस भ्रामक दावे का सच सामने आ गया है। PIB Fact Check ने इस सर्कुलर को पूरी तरह से फर्जी करार दिया है। आधिकारिक बयान के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऐसी कोई चेतावनी या एडवाइजरी जारी नहीं की है। छोटे नोटों की आपूर्ति को लेकर फैलाया जा रहा यह दावा पूरी तरह आधारहीन है।
ऐसे फर्जी संदेशों से रहें सावधान किसी भी सरकारी सर्कुलर पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि करना बेहद जरूरी है। लोग अक्सर RBI के लोगो और गवर्नर के नाम को देखकर इसे सच मान लेते हैं। इस तरह के मैसेज से बचने के लिए:
अफवाहों को न दें बढ़ावा इस तरह के फर्जी मैसेज न केवल भ्रम फैलाते हैं, बल्कि लोगों में अनावश्यक घबराहट भी पैदा करते हैं। इस प्रकार की भ्रामक जानकारी को आगे फॉरवर्ड करने से बचें। सोशल मीडिया पर किसी भी आधिकारिक दिखने वाली सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना आपकी जिम्मेदारी है।
🚨 Beware of False Claims!
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) November 2, 2026
A message being circulated on WhatsApp claims that the RBI has announced that new ₹10, ₹20 and ₹50 denomination banknotes may not be available in sufficient quantities ahead of Diwali.#PIBFactCheck:
❌ The claim is FAKE.
✅ The @RBI has made NO… pic.twitter.com/GFarOELkXj
रणबीर कपूर ने गलती से खोल दिया रामायण के तीसरे पार्ट का राज? फैंस बोले- स्पॉयलर कपूर इज बैक
IND vs NZ: ऑकलैंड में इतिहास रचने को तैयार विराट कोहली, सचिन-सहवाग का रिकॉर्ड खतरे में
61वें जन्मदिन पर शाहरुख खान का मन्नत से खास अंदाज, सुरक्षा के पुख्ता घेरे में दिखी सतर्कता
IPL 2027: ये 10 भारतीय धाकड़ बल्लेबाज जिन्हें कोई भी फ्रेंचाइजी नहीं छोड़ना चाहेगी!
चक्रवाती तूफान मुरासु का कहर: 120 की रफ्तार से आंध्र तट से टकराया, 18 उड़ानें रद्द
प्राचीन ज्ञान ही आधुनिक समस्याओं का समाधान: डॉ. प्रीति अदाणी ने वाराणसी में दिया भविष्य का मंत्र
टीम इंडिया में वापसी के लिए हार्दिक को घरेलू क्रिकेट की अग्निपरीक्षा से गुजरना होगा
अदाणी ग्रुप के मुरीद हुए अर्थशास्त्री जेफरी सैक्स, बताया भारत के विकास का बड़ा सारथी
नेहा बोरा को गौरव भाटिया का तीखा चैलेंज: हिम्मत है तो मदरसों में लड़कियों पर हो रहे अत्याचारों पर बोलकर दिखाएं
लड्डू का रंग कहीं सेहत पर न पड़ जाए भारी: FDA की रेड में 1,190 किलो मिठाई जब्त, देशभर में एक्शन जारी