बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। अपने बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाले बाबा ने इस बार भगवान श्रीकृष्ण की शारीरिक भंगिमा और बंसी बजाने की कला पर ऐसी टिप्पणी की, जिसने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है।
वायरल वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, तुम्हारे ठाकुर जी हर फोटो में इधर-उधर देखते हैं। खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े। पांव के ऊपर पांव, कमर लचकाए और टेढ़ी गर्दन करके बंसी बजाते हैं।
उन्होंने आगे कहा, हमारे राम जी सीधे हैं, दिखते भी सीधे हैं। तुम्हारे ठाकुर जी का नाम भी टेढ़ा और चाल भी टेढ़ी।
इतना ही नहीं, धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान कृष्ण की बांसुरी वादन पर भी तंज कसा। उन्होंने मंच पर मौजूद एक कलाकार की ओर इशारा करते हुए कहा कि बंसी बजाना कोई बड़ा काम नहीं है। उनके अनुसार, धनुष चलाना एक बड़ी कला है, जबकि बांसुरी तो कोई भी बजा सकता है।
बागेश्वर बाबा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि सनातन धर्म और हिंदू एकता की वकालत करने वाले एक कथावाचक भगवान श्रीकृष्ण के प्रति ऐसी अपमानजनक भाषा का प्रयोग कैसे कर सकते हैं।
विवाद बढ़ता देख धीरेंद्र शास्त्री को अब सफाई देनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया। उन्होंने स्पष्टीकरण दिया, यह एक भावुक वीडियो था, जिसमें मैंने ठाकुर जी के सामने अपनी शिकायत रखी थी। कई लोग इसे बेबुनियाद तरीके से पेश कर रहे हैं।
बाबा ने आगे कहा कि भगवान राम और कृष्ण में कोई अंतर नहीं है। वे स्वयं ब्रजवासी बनना चाहते हैं और उनके नाम में भी भगवान कृष्ण का नाम शामिल है। बहरहाल, सफाई के बाद भी यह मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है और नेटिज़न्स लगातार उनकी आलोचना कर रहे हैं।
*बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री ने अपने वायरल वीडियो पर सफाई दी.. Baba Bageshwar ने कहा कि कई लोगों ने वीडियो का गलत अर्थ निकाल लिया.. भगवान राम-कृष्ण में कोई अंतर नहीं है.. हमारे नाम में भी उनका (भगवान कृष्ण) का नाम लगा है.. हम खुद ब्रजवास चाहते हैं... … pic.twitter.com/7r41EJKNU8
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) November 2, 2026
राहुल गांधी विदेशी टूलकिट के मोहरा: भागलपुर से नितिन नबीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला
आस्था के नाम पर प्रदूषण: ब्रह्मपुत्र में दूध चढ़ाने के बाद खाली डिब्बा फेंकना कहाँ तक सही?
अंकिता भंडारी केस और ब्लैकमेलिंग का विवाद: अभिनेत्री उर्मिला सनावर को जमानत, लेकिन रिहाई में फंसा पेंच
दिल्ली की राजनीति का दिवाली वाले बाजारों पर प्रहार: 2.5 लाख दुकानें बंद, 11 हजार करोड़ का नुकसान
लोकतंत्र खतरे में नहीं, आपकी कुर्सी खतरे में है : भागलपुर में नितिन नबीन का विपक्ष पर तीखा हमला
अलविदा वेद राही: गुल गुलशन गुलफाम से घर-घर पहचान बनाने वाले दिग्गज फिल्ममेकर का 93 की उम्र में निधन
फ्लोरिडा विमान हादसा: ‘हे भगवान, हमारे पास समय नहीं बचा!’... मौत से चंद सेकेंड पहले का खौफनाक ऑडियो
दिवाली पर राहत: सुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखों को मंजूरी, जानें क्या हैं नियम और शर्तें
पुणे की पिंक लाइन : महिला शक्ति और सौर ऊर्जा से लैस मेट्रो का आगाज
बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा: कपड़ा मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, ढाका की सड़कों पर संग्राम