योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे दिन सुनी फरियादियों की समस्याएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर के दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। यहां सैकड़ों की संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को उन्होंने न केवल सुना, बल्कि मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।
लापरवाही पर भड़के सीएम, अधिकारियों को दी चेतावनी
जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। सीएम योगी ने आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर गलत रिपोर्ट अपलोड किए जाने पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन शिकायतों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि गलत रिपोर्ट देने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
200 लोगों की सुनीं समस्याएं, जमीन कब्जाने वालों पर प्रभावी कार्रवाई का आदेश
सोमवार को महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित कार्यक्रम में लगभग 200 लोगों ने अपनी परेशानियां मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। इनमें जमीन पर अवैध कब्जे के कई मामले सामने आए। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भू-माफियाओं और कब्जा करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने फरियादियों को आश्वस्त किया कि सरकार हर समस्या का समाधान कराएगी।
इलाज के लिए धन की कमी नहीं, रोजगार पर भी दिया जोर
इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने वाले पीड़ितों को सीएम ने भरोसा दिलाया कि धन के अभाव में किसी का उपचार नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों से अस्पतालों के एस्टीमेट की प्रक्रिया को तुरंत पूरा कर शासन को भेजने को कहा ताकि विवेकाधीन कोष से धनराशि जारी की जा सके। वहीं, एक दिव्यांग युवती की गुहार पर उन्होंने उसके शिक्षित भाई के लिए रोजगार दिलाने में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
गोशाला में दिखा सीएम का मानवीय पहलू
जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर की गोशाला पहुंचे। यहां उनका गोवंश के प्रति निश्छल प्रेम देखने को मिला। मुख्यमंत्री को अपने पास पाकर गोवंश उनके पास आने के लिए उतावले हो गए। इस पर सीएम योगी ने उन्हें बड़े प्यार से चलो-चलो, उधर चलो, नहीं तो चोट लग जाएगी कहते हुए संभाला। इसके बाद उन्होंने अपने हाथों से गोवंश को गुड़ और रोटी खिलाई।
*#WATCH | Gorakhpur, UP: Chief Minister Yogi Adityanath holds Janta Darshan at Gorakhnath Temple, where he addresses public grievances. pic.twitter.com/VZv0ruIcdX
— ANI (@ANI) November 2, 2026
INDIA गठबंधन की रैली से दिल्ली के बाज़ारों में बंपर कमाई, कांग्रेस बोली- BJP का प्रोपेगेंडा हुआ पंक्चर
Karbonn की वापसी: आज लॉन्च होंगे दो धमाकेदार बजट AI स्मार्टफोन, जानें क्या है खास
किंग का जलवा! न्यूजीलैंड में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये 10 बड़े रिकॉर्ड, सचिन-पोंटिंग को पीछे छोड़ने की तैयारी
बिग बॉस में मचा बवाल: बेटी के प्यार से खफा माता-पिता शो से बाहर ले जाना चाहते थे, जानें क्या हुआ?
पापा को खोया है, वे टूट चुकी हैं ; संजय गुप्ता की बेटी के वायरल वीडियो पर मां का भावुक बयान
दीया मिर्जा पर बरसीं मुंबई मेयर रितु तावडे, BMC के हर कार्यक्रम और पोर्टल से किया ब्लैकलिस्ट
महादेव ऐप का सरगना सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार: दिल्ली पहुंचते ही दिखाया पुष्पा स्वैग, चेहरे पर नहीं दिखी शिकन
भारत की पहली बुलेट ट्रेन: 2027 में बदलेगी सफर की तस्वीर, जानें इसकी अनूठी तकनीक और खूबियां
थाने के अंदर घिनौनी वारदात: झारखंड में 15 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 3 गिरफ्तार
जहरीली हुई दिल्ली की हवा: दिवाली से पहले ही दमघोंटू प्रदूषण, AQI 350 के करीब