भारतीय बैडमिंटन की स्टार शटलर और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाया है। सिंधु ने हिलो ओपन 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को अपने नाम करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
फाइनल में डेनमार्क की खिलाड़ी को दी पटखनी रविवार को खेले गए महिला सिंगल्स के फाइनल में सिंधु का सामना डेनमार्क की अनुभवी खिलाड़ी लाइन कजर्सफेल्ड से था। सिंधु ने आक्रामक शुरुआत करते हुए मैच पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा। उन्होंने अपनी सधी हुई रणनीति का लोहा मनवाते हुए यह मुकाबला सीधे गेमों में 21-12, 21-14 के अंतर से आसानी से जीत लिया।
फ्रेंच ओपन की निराशा के बाद शानदार वापसी सिंधु के लिए यह जीत कई मायनों में खास है। मात्र एक सप्ताह पहले ही उन्हें फ्रेंच ओपन के फाइनल में दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी एन से यंग के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। उस हार की निराशा को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने जिस तरह से वापसी की है, वह उनके मानसिक मजबूती को दर्शाता है। यह इस सीजन का उनका दूसरा BWF वर्ल्ड टूर खिताब है। इससे पहले जुलाई में उन्होंने जापान ओपन भी जीता था।
अजेय रही सिंधु की यात्रा पूरे टूर्नामेंट के दौरान पीवी सिंधु का प्रदर्शन अपराजेय रहा। उन्होंने फाइनल तक के सफर में एक भी गेम नहीं गंवाया। शुरुआती दौर में प्रकृति भारत को हराने के बाद, उन्होंने फ्रांस की रोसी ओक्टाविया पंचसारी और जर्मनी की अमाली शुल्ज को एकतरफा मुकाबले में मात दी। सेमीफाइनल में उन्होंने भारतीय युवा खिलाड़ी अनमोल खरब को 21-13, 21-16 से हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की थी।
कजर्सफेल्ड पर भारी पड़ा सिंधु का अनुभव दूसरी तरफ, डेनमार्क की लाइन कजर्सफेल्ड के लिए हिलो ओपन का सफर काफी थका देने वाला रहा था। सेमीफाइनल में 82 मिनट लंबे मैराथन मुकाबले के बाद वह काफी दबाव में थीं। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भी उनके खिलाफ था, जिसमें सिंधु 6-1 से आगे थीं। फाइनल में भी सिंधु का अनुभव कजर्सफेल्ड के संघर्ष पर भारी पड़ा और भारतीय खिलाड़ी ने आसानी से जीत दर्ज की।
सोशल मीडिया पर बयां की खुशी जीत के बाद पीवी सिंधु ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा की। उन्होंने जर्मनी की धरती पर मिले प्यार और समर्थन का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, 31 अब 21 जैसा है! हनुमान जी की कृपा से हर उतार-चढ़ाव में मैं आगे बढ़ रही हूं। मैं अभी भी अपनी मंजिल की तलाश में हूं।
Danke schön, GERMANYYYYY!!!!!!! 🇩🇪❤️🏆
— PV Sindhu (@Pvsindhu1) November 1, 2026
They say 31 is the new 21. I’m not going to argue. 😉😂
Through every high and every low, by Hanuman Ji’s grace. 🙏❤️
Still chasing. Always. pic.twitter.com/EKcGFYVzqP
टी-20 फैंस को लंबा इंतजार: टीम इंडिया और श्रीलंका की भिड़ंत में अभी बाकी हैं 51 दिन
ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे, 2024 चुनाव अवैध था : रामलीला मैदान में राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
दिल्ली की महारैली और 10,000 करोड़ का नुकसान: क्या दीवाली के सीजन में व्यापारियों की कमर टूट गई?
# तुम्हारे वाले तीन जगह से टेढ़े हैं... , भगवान कृष्ण पर धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी से गरमाया विवाद
इतिहास रचकर पाकिस्तान बना ट्राई सीरीज का चैंपियन, भारत के 24 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी
रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: क्या 2027 के महासंग्राम की नींव तैयार हो रही है?
कैप्सूल खाकर हवस मिटाता है पति : पत्नी की चीखें अनसुनी कर करता रहा दरिंदगी, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस की बंदी पर सियासी संग्राम: राहुल गांधी ने BJP पर मढ़ा व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप
MLC चुनाव: क्या JDU को अपनों ने ही दिया धोखा? बीजेपी की नई चाल से एनडीए में खलबली
बेटी की जिद पर पिता ने लुटाए करोड़ों: नीलामी में 4 करोड़ के बाज की कहानी वायरल