चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में एक ऐसा फूड एक्सपेरिमेंट सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे। एक रेस्टोरेंट अपने मशहूर मीठे एग टार्ट के ऊपर बकायदा कीड़े रखकर ग्राहकों को परोस रहा है।
क्या है वॉटर रोच एग टार्ट ? शुंडे इलाके के एक रेस्टोरेंट में पेश की गई इस डिश का नाम वॉटर रोच एग टार्ट रखा गया है। पहली नजर में टार्ट के ऊपर रखे ये जीव बिल्कुल कॉकरोच जैसे दिखते हैं, जिससे लोग इसे देखकर ही डर जाते हैं। हालांकि, रेस्टोरेंट मालिक पैन का स्पष्ट कहना है कि ये कॉकरोच नहीं, बल्कि डाइविंग बीटल (जलीय भृंग) हैं।
कितनी है कीमत? इस अजीबोगरीब डेजर्ट की मांग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रेस्टोरेंट में रोजाना इसके करीब 20 सेट बिक रहे हैं। एक प्लेट में तीन पीस एग टार्ट परोसे जाते हैं, जिसकी कीमत लगभग 28 चीनी युआन यानी करीब 350 रुपये है।
कैसे तैयार होती है ये डिश? रेस्टोरेंट मालिक के अनुसार, इन कीड़ों को पहले विशेष प्रक्रिया से साफ किया जाता है ताकि उनकी दुर्गंध पूरी तरह खत्म हो सके। इसके बाद इन्हें तेल में डीप फ्राई करके कुरकुरा बनाया जाता है और फिर मीठे एग टार्ट के ऊपर सजाया जाता है। दावा है कि इसका स्वाद मीठे टार्ट और कुरकुरे कीड़ों का एक अनोखा मिश्रण है।
क्या यह सुरक्षित है? एशिया के कई हिस्सों में कीटों को पारंपरिक भोजन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, किसी भी कीट को खाने से पहले उसकी सही पहचान और सुरक्षित स्रोत का होना बेहद जरूरी है। रेस्टोरेंट इसे डाइविंग बीटल बता रहा है, जो कॉकरोच से पूरी तरह अलग प्रजाति है।
सोशल मीडिया पर इस डिश की तस्वीरें वायरल होने के बाद बहस छिड़ गई है। जहां कुछ लोग इसे हिम्मत वाला खाना मान रहे हैं, वहीं ज्यादातर लोग इसे देखकर हैरान हैं। आप इसके बारे में क्या सोचते हैं?
डिस्क्लेमर: यह खबर मीडिया रिपोर्टों पर आधारित है। किसी भी अजीबोगरीब खाद्य पदार्थ का सेवन करने से पहले उसकी सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों की पुष्टि स्वयं करना आवश्यक है।
Kamu akan makan nggak egg tarts yang ada kumbangnya?
— #KelanaRasa (@arieparikesit) October 25, 2026
Bukan kecoak ya itu, kumbang, add ons protein. pic.twitter.com/z63ZYQC2cF
यूपी एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का बड़ा हमला, कहा- 5 नहीं, 50 जिलों में हारी है बीजेपी
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: तेजस्वी और राबड़ी देवी को कोर्ट का अल्टीमेटम, 19 नवंबर को होगी पेशी
टेस्ट क्रिकेट का असली सस्पेंस: 288 रन, 10 विकेट और जीत के लिए जंग... क्या इतिहास रचेगा ऑस्ट्रेलिया?
गंभीर-अय्यर की जिद से हारी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी को बाहर बिठाने पर भड़के फैंस
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बैकफुट पर अनंत सिंह: बोले- जल्द ही फिर मिलेगी जमानत , नीरज कुमार पर लगाए गंभीर आरोप
केदारनाथ दर्शन पर सारा अली खान को फतवा: मौलाना बोले- यह इस्लाम के खिलाफ है, तौबा करें
बनासकांठा को बड़ी सौगात: पीएम मोदी ने खेती और पशुपालन को दी तकनीक की नई रफ्तार
इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ नाम: मनीषा भानवाला बनीं वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियन
जनगणना 2027: अब घर बैठे खुद भरें अपनी जानकारी, जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया और तारीखें
MLC चुनाव परिणाम: 5 सीटें हमारी, लेकिन 50 जिलों में साफ हुई BJP , अखिलेश यादव का बड़ा दावा