जनगणना 2027 को लेकर केंद्र सरकार ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार जनगणना प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए सरकार ने नागरिकों को सेल्फ एन्यूमरेशन (खुद जानकारी दर्ज करने) की सुविधा दी है।
10 से 24 जनवरी तक खुद भरें डेटा जनगणना की औपचारिक शुरुआत से पहले सरकार लोगों को अपनी जानकारी खुद ऑनलाइन दर्ज करने का मौका दे रही है। यह सुविधा 10 जनवरी 2027 से शुरू होकर 24 जनवरी 2027 तक उपलब्ध रहेगी। घर-घर जाने वाली टीम के आने से पहले ही नागरिक पोर्टल के जरिए अपनी जानकारी अपडेट कर सकेंगे।
25 जनवरी से नियमित जनगणना सेल्फ एन्यूमरेशन की अवधि समाप्त होने के बाद 25 जनवरी 2027 से नियमित जनगणना का पहला चरण शुरू होगा। यह प्रक्रिया 28 फरवरी 2027 तक चलेगी। इसके तुरंत बाद, 1 मार्च से 5 मार्च 2027 तक रिविजनल राउंड (संशोधन चरण) होगा, जिसमें दर्ज आंकड़ों में जरूरी सुधार किए जाएंगे।
संदर्भ तिथि का महत्व सरकार ने इस जनगणना के लिए 1 मार्च 2027 की रात 12 बजे को संदर्भ तिथि (Reference Date) तय किया है। जनगणना के सभी आंकड़े इसी समय को आधार मानकर एकत्र किए जाएंगे।
इन राज्यों में लागू नहीं होंगी ये तारीखें गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, मणिपुर में सुरक्षा और विशेष परिस्थितियों के कारण जनगणना की तारीखें अगले आदेश तक टाल दी गई हैं।
इसके अलावा, गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और लद्दाख को भी इस निर्धारित कार्यक्रम से बाहर रखा गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के उन क्षेत्रों में भी ये तारीखें लागू नहीं होंगी, जो बर्फबारी के कारण प्रभावित हैं।
यह कदम डिजिटल इंडिया पहल को बढ़ावा देने और जनगणना की प्रक्रिया को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।
*A Gazette notification issued by the Ministry of Home Affairs reads, In exercise of the powers conferred by section 3 of the Census Act, 1948 (37 of 1948) read with rules 6A and 6D of the Census Rules, 1990, the Central Government hereby declares that in all States and Union… pic.twitter.com/n8lvpzMq7a
— Press Trust of India (@PTI_News) October 30, 2026
गौरी लंकेश की हत्या ने तोड़ दिया था प्रकाश राज का हौसला, पत्नी पोनी वर्मा ने खोला राज
मेरा किंग न्यूजीलैंड आ गया : ऑकलैंड एयरपोर्ट पर विराट कोहली का भव्य स्वागत, देखें वीडियो
वायरल वीडियो: गुजरातियों को भाया नागालैंड का स्वर्ग , प्राकृतिक खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध हुए पर्यटक
भूटान में ग्लेशियर फटने से भारत में बाढ़ का खतरा, असम-बंगाल में हाई अलर्ट
चुनाव प्रचार में इतनी खोईं कि भूल गईं नामांकन का वक्त, 15 मिनट की देरी ने तोड़ा सरपंच बनने का सपना
यूपी में BJP अंगद का पैर, कोई हिला नहीं सकता : लखनऊ में अमित शाह ने फूंका चुनावी बिगुल
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बैकफुट पर अनंत सिंह: बोले- जल्द ही फिर मिलेगी जमानत , नीरज कुमार पर लगाए गंभीर आरोप
बलूचिस्तान से दुम दबाकर भागी पाकिस्तानी सेना? वायरल वीडियो ने खोली पोल
गुजरात दौरे पर पीएम मोदी: किसानों को 19 हजार करोड़ की सौगात और 127 एकड़ में बना नया बोवाइन सेंटर
फैक्ट चेक: क्या कंगना रनौत ने करवा चौथ पर PM मोदी के लिए रखा व्रत? वायरल वीडियो का सच जानें