आयरलैंड क्रिकेट टीम के प्रमुख लेग स्पिनर बेन व्हाइट ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर सभी को हैरान कर दिया है। मात्र 28 साल की उम्र में यह बड़ा फैसला लेकर उन्होंने अपने करियर पर पूर्ण विराम लगा दिया है।
आखरी मुकाबला दिसंबर 2025 में खेला बेन व्हाइट आयरलैंड टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच दिसंबर 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था, जिसमें आयरलैंड ने शानदार जीत दर्ज की थी। इसके बाद से ही फैंस उनके फैसले को लेकर हैरान हैं।
तीन वर्ल्ड कप में रहे टीम का हिस्सा व्हाइट का करियर उपलब्धियों से भरा रहा है। उन्होंने 2021 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा, वह आयरलैंड की ओर से 2021, 2024 और 2026 के T20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा भी रह चुके हैं।
भावनाओं में बहकर कहा शुक्रिया अपने विदाई संदेश में बेन व्हाइट ने कहा, क्रिकेट आयरलैंड का धन्यवाद कि उन्होंने मुझे देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया। तीन ICC T20 वर्ल्ड कप खेलना और टेस्ट क्रिकेट में देश का मान बढ़ाना मेरे लिए सपने जैसा था। इन यादों और अनुभवों के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा।
ऐसा रहा व्हाइट का इंटरनेशनल करियर बेन व्हाइट ने आयरलैंड के लिए कुल 43 इंटरनेशनल मैच खेले:
कोच ने दी विदाई टीम के कोच ने व्हाइट के संन्यास पर दुख जताते हुए कहा कि, मुझे खुशी है कि उन्होंने 40 से अधिक मैच अपने देश के लिए खेले। टीम में निश्चित रूप से उनकी कमी खलेगी। हम उनके भविष्य के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।
Ben White doing Ben White things! 🎞️
— Cricket Ireland (@cricketireland) October 28, 2026
41 wickets for Ireland. Here are a few of our favourites.#BackingGreen pic.twitter.com/09Y0ZKWoXD
नोएडा का नया AI विजन : 224वीं बोर्ड बैठक में एआई सिटी से लेकर ऑटोमोबाइल कॉम्प्लेक्स तक बड़े फैसले
यूक्रेन का रेलवे स्टेशन बना श्मशान: रूसी ड्रोन हमले में 13 लोगों की दर्दनाक मौत
ऑफिस में क्रिकेट का लुत्फ ले रहे थे दो कर्मचारी, स्टेडियम की स्क्रीन पर दिखते ही शुरू हुआ काम का नाटक
दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट: दिल्ली में भारी ट्रैफिक के आसार, इन रास्तों से बचने की सलाह
WPL 2027 ऑक्शन: सोफी मोलिनक्स बनीं सबसे महंगी खिलाड़ी, यूपी वॉरियर्स ने RCB को दी शिकस्त
दिमागी नक्सल विवाद: नसीरुद्दीन शाह का सरकार पर तीखा हमला, किरेन रिजिजू ने बताया खतरनाक
दिल्ली चलो: राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, लाठियों से मत डरो, संविधान बचाने के लिए साथ आओ
फोटोशूट बना खौफनाक हादसा: हवा में उड़ गई दुल्हन, वीडियो देख कांप जाएंगे आप
गांवों की बदलेगी तस्वीर: प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना को मिली मंजूरी, CM मोहन यादव ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद
मिठाई खाने से पहले देख लें ये VIDEO, गुलाब जामुन की ऐसी मेकिंग देख उड़ जाएंगे होश!