नई दिल्ली: गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर 2026 के तहत 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम में होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए दोपहर 1 बजे से आधी रात तक विशेष इंतजाम किए गए हैं।
इन प्रमुख रास्तों पर रहेगा दबाव ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर और लोधी कॉलोनी फ्लाईओवर के बीच लाला लाजपत राय मार्ग, आर्च विशप मार्ग और आसपास की सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रहेगी। इसके अलावा सीजीओ कॉम्प्लेक्स, दयाल सिंह कॉलेज रोड और बारापुला फ्लाईओवर के कुछ हिस्सों में जाम की स्थिति बन सकती है।
ट्रैफिक डायवर्जन का प्लान लाला लाजपत राय मार्ग से जेएलएन स्टेडियम की ओर आने वाले वाहनों को लोधी फ्लाईओवर की तरफ मोड़ा जाएगा। वहीं, कुशक नाला बस डिपो रेड लाइट से स्टेडियम जाने वाले वाहनों को 4th एवेन्यू रोड या अरबिंदो मार्ग के रास्ते आईएनए की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
आम जनता के लिए पार्किंग नहीं स्टेडियम के आसपास आम लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई है। केवल विशेष आमंत्रित लोगों को ही सुनहरी पुल बस डिपो और दयाल सिंह कॉलेज पार्किंग में वाहन खड़े करने की अनुमति होगी। कैब या ऑटो से आने वाले दर्शकों के लिए आर्च बिशप मार्ग, प्रगति विहार में लाल मस्जिद और कुशक नाला बस डिपो को ड्रॉप-ऑफ पॉइंट बनाया गया है।
मेट्रो से सफर करना बेहतर ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को निजी वाहनों के बजाय दिल्ली मेट्रो का उपयोग करने की सलाह दी है। वायलेट लाइन का इस्तेमाल करने वाले दर्शक जेएलएन स्टेडियम या जंगपुरा मेट्रो स्टेशन पर उतरकर गेट नंबर 13, 14 और 17 तक आसानी से पहुंच सकते हैं। किसी भी असुविधा से बचने के लिए आप ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 1095 पर कॉल कर सकते हैं।
सुरक्षा को लेकर अलर्ट कॉन्सर्ट से इतर, अभिनेता अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को ईमेल के जरिए मिली धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं। मुंबई पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, जिसके बाद दिल्ली में होने वाले इस बड़े इवेंट को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।
In view of the Live Music Concert by Diljit Dosanjh at Jawaharlal Nehru Stadium on 30.10.2026, traffic restrictions and diversions may be in place from 1:00 PM to 12:00 Midnight.
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) October 28, 2026
Commuters are advised to plan their journeys in advance, avoid affected roads around JLN Stadium and… pic.twitter.com/LmShfvsD2S
पुलिस की लाठियों से न डरें, दिल्ली चलो : राहुल गांधी की हुंकार, संविधान बचाने का किया आह्वान
खाना-पानी और टॉर्च जमा कर लें : दुनिया के 5 देश क्यों कर रहे इमरजेंसी की तैयारी?
अर्नब तूफान का कहर: खेत में गिरी धान की फसल, किसान ने छत्तीसगढ़ी गीत गाकर बयां किया अपना दर्द
मैथ्यू हेडन का 55वां जन्मदिन: जब मौत को मात देकर लौटे हेडन , टूटे पैर के साथ ऑस्ट्रेलिया को जिताया वर्ल्ड कप
सेना के लिए ड्रोन का दावा निकला फर्जी: छात्र सर्वेश के प्रोजेक्ट पर IDEX ने उठाई बड़ी उंगली
सामने शेरनी थी और मैं चूहा बन गया था : केन्या के जंगल में रणबीर ने आलिया को किया था प्रपोज
Google Genie 4: सिर्फ एक प्रॉम्प्ट से बनाएं अपनी इंटरैक्टिव दुनिया, गेमिंग और फिल्म मेकिंग में आएगा बड़ा बदलाव
बंदर की समझदारी: नल चलाना तो सीखा, पर बंद करना भी नहीं भूला!
अब गूगल मैप्स की मोहताजी खत्म: ISRO का ‘ब्रह्मास्त्र’ NVS-03 सैटेलाइट भारत के GPS को देगा नई ताकत
रामलीला मैदान में इंडिया का शक्ति प्रदर्शन: राहुल गांधी के साथ नजर आएंगी नेहा बोरा!