नोएडा प्राधिकरण की 224वीं बोर्ड बैठक में शहर के भविष्य को संवारने वाले कई निर्णायक फैसले लिए गए हैं। औद्योगिक विकास आयुक्त और नोएडा प्राधिकरण के अध्यक्ष दीपक कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तकनीक, लॉजिस्टिक्स और उद्योगों को बढ़ावा देने पर मुख्य जोर दिया गया।
नोएडा बनेगा AI सिटी बैठक में उत्तर प्रदेश प्राइवेट बिजनेस पार्क डेवलपमेंट स्कीम, 2025 के तहत नोएडा में एआई सिटी-कम-बिजनेस पार्क बनाने को सैद्धांतिक मंजूरी मिली है। यह प्रोजेक्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्टार्टअप्स, आईटी/आईटीईएस और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) के लिए एक अत्याधुनिक केंद्र साबित होगा।
लॉजिस्टिक्स और ट्रैफिक में सुधार शहर में माल ढुलाई को आसान बनाने और जाम की समस्या को खत्म करने के लिए सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान को अंतिम मंजूरी मिल गई है। अब इसे शासन के पास भेजा जाएगा। इससे न केवल लॉजिस्टिक्स लागत कम होगी, बल्कि शहर में औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
सेक्टर-147 और 105 का कायाकल्प सेक्टर-147 में 68,000 वर्ग मीटर भूमि पर विश्वस्तरीय जीसीसी हब और ग्रेड-ए ऑफिस स्पेस विकसित किया जाएगा। वहीं, सेक्टर-105 में 12,596 वर्ग मीटर में एक एकीकृत ऑटोमोबाइल कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा, जिससे वाहनों से जुड़े व्यापार को एक ही छत के नीचे बढ़ावा मिलेगा।
उद्यमियों को बड़ी राहत प्राधिकरण ने औद्योगिक इकाइयों के लिए नियमों को सरल बनाया है। अब कार्यशील औद्योगिक इकाइयों का ट्रांसफर चार्ज 10 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। साथ ही, इकाइयों को चालू करने की अवधि और समयवृद्धि के नियमों में भी नरमी बरती गई है, जिससे उद्यमियों को बड़ी राहत मिलेगी।
सौर ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण पर्यावरण को बचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए, प्राधिकरण के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, मल्टी-लेवल पार्किंग और गंगाजल जलाशयों पर 15 मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। अनुमान है कि इससे अगले 25 वर्षों में कार्बन उत्सर्जन में पांच लाख टन की कमी आएगी।
ऑनलाइन होंगी मोबाइल टावर अनुमतियां केंद्र सरकार की नीति के अनुरूप मोबाइल टावर और राइट ऑफ वे से जुड़ी प्रक्रियाओं को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। इसमें पहले लागू भारी आवेदन शुल्क और बैंक गारंटी की शर्तों को भी खत्म कर दिया गया है। इसके अलावा, किसानों के 5 प्रतिशत आबादी भूखंडों के निस्तारण में तेजी लाने के लिए जोनिंग रेगुलेशन में संशोधन को भी मंजूरी मिल गई है।
*दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को नौएडा प्राधिकरण की 224वीं बोर्ड बैठक अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, उत्तर प्रदेश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री कृष्ण करुणेश @CEONoida सहित ग्रेटर नौएडा @OfficialGNIDA… pic.twitter.com/MuYY9v6KCn
— NOIDA Authority (@noida_authority) October 29, 2026
चक्रवात अर्नब का धनबाद पर हमला: तापमान में भारी गिरावट, अगले 48 घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव: महाविकास अघाड़ी की जीत के बाद गरमाई सियासत, शरद पवार गुट ने EVM पर उठाए सवाल
क्या हरमनप्रीत और स्मृति के बीच सब ठीक है? वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की चिंता
टी20 सीरीज के बीच तिलक वर्मा का बड़ा खुलासा, बताया श्रेयस अय्यर के साथ कैसे काम करती है उनकी जुगलबंदी
दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदला: गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट , करवा चौथ पर चांद का दीदार मुश्किल!
डरना नहीं, दिल्ली चलो - राहुल गांधी की हुंकार, रामलीला मैदान में लोकतंत्र बचाने की तैयारी
ईशान किशन की वापसी ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, चौथे T20 में किसे बाहर करेंगे कप्तान?
नागपुर में ढहा बीजेपी का किला: RSS के गढ़ में अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
भारत बनाम न्यूजीलैंड: चौथे टी20 में बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी? आर अश्विन ने की बड़ी भविष्यवाणी
मुंबई में अब कचरा फेंकते ही बोलेगा कैमरा: भाई साहब, डस्टबिन घर पर भूल आए क्या?