दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की रैली को लेकर व्यापारियों का गुस्सा और चिंता बढ़ गई है। त्योहारी सीजन के बीच होने वाली इस रैली के खिलाफ चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने मोर्चा खोल दिया है।
त्योहारी सीजन में मंदी का डर व्यापारियों का कहना है कि दिवाली के मौके पर मुख्य बाजारों में भारी भीड़ होती है। ऐसे में रैली के लिए सड़कें बंद होने से ग्राहकों का आना मुश्किल हो जाएगा। CTI ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर मांग की है कि रैली को भाई दूज यानी 10 नवंबर तक टाल दिया जाए।
मुगलों के दौर से भी बदतर हालत करोल बाग टैंक रोड मार्केट के सचिव रंजित गंगवाल ने बेहद तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा, हम इस समय ऐसे दौर से गुजर रहे हैं जो मुगलों के समय में भी नहीं था। व्यापारी भगवान भरोसे हैं और खर्चा निकालना भी मुश्किल हो गया है।
गंगवाल ने दावा किया कि रैली के ऐलान के बाद से ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया है। उन्होंने कहा, कभी दिवाली के वक्त इन बाजारों में पैर रखने की जगह नहीं होती थी, आज वहां आराम से क्रिकेट खेला जा सकता है।
10 लाख की भीड़ और ट्रैफिक का संकट कांग्रेस का दावा है कि इस रैली में 10 लाख लोग शामिल होंगे। व्यापारियों को डर है कि इतनी भीड़ के साथ आने वाले हजारों वाहनों के कारण दिल्ली की कमर टूट जाएगी। CTI के अनुसार, 10 लाख लोगों के लिए कम से कम 15 से 20 हजार वाहन दिल्ली आएंगे, जिन्हें खड़ा करने के लिए रामलीला मैदान के आसपास कोई पार्किंग सुविधा नहीं है।
विकल्प के रूप में सुझाए मैदान व्यापारी संगठनों ने स्पष्ट रूप से आग्रह किया है कि आम जनता और कारोबार को बचाने के लिए रैली स्थल बदल दिया जाए। CTI ने सुझाव दिया है कि कांग्रेस अपनी रैली रामलीला मैदान की जगह बुराड़ी मैदान या जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित करे।
व्यापारियों का कहना है कि यदि रैली इसी स्थान पर हुई, तो त्योहारों के दौरान व्यापार को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा, जिसकी भरपाई करना छोटे कारोबारियों के लिए असंभव होगा।
Delhi: Ranjit Gangwal, Secretary of the Trade Association of Karol Bagh’s Tank Road Market, reacting to the INDIA bloc’s proposed rally at Ramlila Maidan on November 1, says, “We request them to consider our demands through discussion and hold their protest in Burari instead. Let… pic.twitter.com/KhMxyZ90e3
— IANS (@ians_india) October 27, 2026
नियुक्ति के लिए 113 दिन का संघर्ष: केरल में शिक्षिका ने मुंडवाया सिर, शुरू की आमरण अनशन
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मामला: वारिस पठान बोले, ओवैसी ने भी सुप्रीम कोर्ट में दी है चुनौती
अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास: टी20 क्रिकेट में बने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज, तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड
CJP में बगावत या महज मजाक? वायरल फोटो ने खोली अंदरूनी कलह की पोल
दिल्ली में सियासी घमासान: लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा के साथ विपक्ष को घेरेगी बीजेपी
तमिलनाडु: थेनी जेल में कैदियों का दुस्साहस, स्टाफ पर हमला कर 17 कैदी फरार
भारत बनाम न्यूजीलैंड: तीसरा टी20 आज, बिना पैसे खर्च किए ऐसे उठाएं मैच का लुत्फ
IND vs NZ: वर्ल्ड रिकॉर्ड की दहलीज पर अर्शदीप सिंह, आज न्यूजीलैंड के खिलाफ रचेंगे इतिहास!
वाराणसी: मीडिया की घेराबंदी और ब्लैकआउट के आरोपों से घिरी प्रशासनिक व्यवस्था
यूपी एमएलसी चुनाव परिणाम 2026: 11 सीटों पर किस्मत का फैसला, जानें पल-पल का अपडेट