दिल्ली में यमुना नदी पर शुरू होने जा रही नमो यमुना क्रूज सफारी विवादों में घिर गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस सेवा पर कड़ा प्रहार करते हुए इसे जनता के साथ मजाक करार दिया है।
क्या है क्रूज पर सौरभ भारद्वाज का तर्क? दिल्ली सरकार के मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने क्रूज के ट्रायल रन पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसे क्रूज कहना गलत है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, क्रूज एक विशाल जहाज होता है जिसमें 500 से 700 लोग महीनों की यात्रा करते हैं। आप 20-30 लोगों की क्षमता वाली एक छोटी नाव को क्रूज बता रहे हैं। कल आप इसे टाइटैनिक भी घोषित कर देंगे।
भारद्वाज ने आगे कहा कि सरकार को दिल्ली की जनता का मजाक उड़ाना बंद करना चाहिए। उन्होंने सरकारी दावों को खोखला बताते हुए कहा कि यह केवल नाम बदलने की राजनीति है।
छठ पूजा से पहले उद्घाटन की तैयारी नमो यमुना-रिवर सफारी का मुख्य उद्देश्य यमुना के तटों पर पर्यटन को बढ़ावा देना है। फिलहाल इसका ट्रायल रन पूरा किया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस सेवा का औपचारिक उद्घाटन 4 या 5 नवंबर को, यानी छठ पूजा से ठीक पहले किया जा सकता है।
सोनिया विहार से जगतपुर तक का सफर यह सफारी सोनिया विहार से जगतपुर के बीच संचालित होगी। 30 से 40 मिनट की इस यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपये का किराया निर्धारित किया गया है।
क्या है सेवा की रूपरेखा? योजना के अनुसार, यह क्रूज सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा। एक बार में अधिकतम 30 से 40 यात्री ही इसमें सवार हो सकेंगे। हालांकि, विपक्ष लगातार इस बात पर जोर दे रहा है कि जिस स्तर की सुविधा और जहाज का वादा किया गया था, जमीन पर स्थिति उससे कहीं अलग है।
अब देखना यह होगा कि क्या यह रिवर सफारी दिल्लीवासियों का मन जीत पाएगी या फिर सियासत की भेंट चढ़ जाएगी।
#WATCH | Delhi | On the trial run of the Namo Yamuna Cruise Safari, AAP Delhi President Saurabh Bharadwaj says, A cruise is a very large ship, inside which 500-700 people set out on a journey lasting several months. You re calling a small boat that runs here and there in the… pic.twitter.com/mN2uiNxhdM
— ANI (@ANI) October 26, 2026
गुवाहाटी में खूनी समझौता: होटल विवाद में चली गोलियां, 5 लोगों की मौत से दहला शहर
कानपुर: व्यापारी विवाद सुलझाने पहुंचे BJP विधायक महेश त्रिवेदी का पारा हाई, बोले- गाली दी तो मुंह में जूता घुसेड़ दूंगा
मेरठ ब्लू ड्रम मर्डर केस : मुस्कान और साहिल के रिश्तों में आया नया मोड़, परिवार ने दी साथ निभाने की दस्तक
SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, क्या चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर लगेगी रोक?
यूपी में विकास की रफ्तार तेज: 17 हजार करोड़ से बनेंगे चार नए लिंक एक्सप्रेसवे
2027 चुनाव की बिसात: यूपी समेत 5 राज्यों में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, चुनाव आयोग सख्त
न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी का तूफान: 236 की स्ट्राइक रेट से बरपाया कहर, अभिषेक संग मिलकर रचा इतिहास
वोट चोरी पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- चुनाव आयुक्त के इस्तीफे तक नहीं रुकेंगे
चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा: SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से, आरोपों में कोई दम नहीं
गुवाहाटी दहला: होटल में ताबड़तोड़ फायरिंग से 6 की मौत, खौफनाक मंजर ने मचाया हड़कंप