झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। गुरसराय थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगार में 19 वर्षीय बीए के छात्र लव पटेल ने अपने ही घर में खुद को गोली मारकर जान दे दी। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
बंद कमरे में खौफनाक कदम घटना रविवार की है। मुन्नालाल पटेल का इकलौता बेटा लव पटेल अपने कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल निकाली और खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत कमरे की ओर भागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आनन-फानन में उसे गुरसराय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वीडियो में छलका दर्द आत्महत्या से ठीक पहले लव ने अपने मोबाइल पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया। इसमें वह बेहद भावुक नजर आ रहा था। उसने वीडियो में कहा कि वह जो कुछ भी कर रहा है, अपनी मर्जी से कर रहा है। उसने माना कि उसने अपने माता-पिता को बहुत कष्ट दिए हैं और उसे डर था कि वह भविष्य में भी उन्हें दुखी करेगा।
मां की तस्वीर देख कही अंतिम बात वीडियो के दौरान लव ने कैमरे को अपनी दिवंगत मां की तस्वीर की ओर घुमाया। उसने भारी मन से कहा, मैं अब उन्हीं (मां) के पास जा रहा हूं। उसने स्पष्ट किया कि उसे पैसों की कोई जरूरत नहीं है और अपनी इस अंतिम यात्रा के लिए उसने किसी भी दोस्त, परिजन या रिश्तेदार को जिम्मेदार नहीं ठहराया। लव की मां का निधन 14 साल पहले ही हो गया था।
पुलिस कर रही हर पहलू की जांच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। गरौठा के क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार पांडे ने बताया कि मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल पिता से पूछताछ की गई है, लेकिन आत्महत्या के पीछे की कोई ठोस वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस अब मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है ताकि मौत के असली कारणों से पर्दा उठ सके।
झांसी के गुरसराय क्षेत्र के ग्राम सिंगार में 19 वर्षीय बीए छात्र की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी और मौत से पहले मोबाइल पर वीडियो बनाया।#JhansiNews#Jhansi#UttarPradeshNews#UPNewspic.twitter.com/C3d3ynrQxP
— NavBharat Live (@TheNavbharatliv) October 25, 2026
बंगाल की खाड़ी में बढ़ा तूफान का खतरा: 125 किमी की रफ्तार से टकराएगा चक्रवात, जानें किन राज्यों में होगी तबाही
मां के पास जा रहा हूं : झांसी में बीए छात्र ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को उड़ाया
ड्यूटी के बीच मस्ती : मेले में झूला झूलते दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो देख लोग बोले- फिजिक्स क्लास का रिफ्रेशर कोर्स
रामलीला मैदान रैली से पहले राहुल गांधी का तंज: BJP को धन्यवाद, जो ज़ोर-शोर से कर रही है हमारा प्रचार
डायपर पहनने की उम्र, चेहरे पर घनी मूंछें! नवजात का वीडियो देख लोग बोले- ये तो रिटायरमेंट लेकर आया है
पाकिस्तान टेस्ट टीम का बड़ा फेरबदल: रिजवान बाहर, सलमान आगा की वापसी और 3 नए चेहरों को मौका
प्यार, शादी और फिर बर्बरता: दहेज के लिए पत्नी को सड़क पर घसीटता रहा पति, CCTV में कैद हुई हैवानियत
अब मार्केट में ये क्या नया बवाल आ गया! इस झूले का वीडियो देख लोग बोले- यहां होगा आत्मा का परमात्मा से डायरेक्ट मिलन
अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार: क्या जाएगी कुर्सी? स्पीकर प्रेम कुमार ने तोड़ी चुप्पी
जेडीयू से बाहर होते ही अनंत सिंह का बड़ा ऐलान: अब नीतीश की पार्टी में बचा ही क्या है?