बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन में तब्दील हो चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, यह सिस्टम तेजी से ताकतवर हो रहा है और अगले कुछ दिनों में एक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा। इसका सीधा असर आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर देखने को मिलेगा।
तूफान का सफर और लैंडफॉल IMD के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, यह सिस्टम वर्तमान में विशाखापत्तनम से सैकड़ों किलोमीटर दूर केंद्रित है। पूर्वानुमान है कि यह पहले दक्षिण की ओर बढ़ेगा, फिर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़ेगा। 28 अक्टूबर की सुबह इसके आंध्र प्रदेश के बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तट पार करने (लैंडफॉल) की पूरी संभावना है।
कब कितनी बढ़ेगी ताकत?
किन राज्यों में होगी भारी वर्षा? तूफान का असर देश के एक बड़े हिस्से में दिखाई देगा।
मछुआरों के लिए रेड अलर्ट मौसम विभाग ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर के बीच मछुआरों को बंगाल की खाड़ी और आंध्र-ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है। जो लोग समुद्र में हैं, उन्हें तुरंत सुरक्षित तट पर लौटने को कहा गया है।
सुरक्षा के लिए क्या करें? प्रशासन ने तटीय निवासियों को सतर्क रहने को कहा है। भारी बारिश और तेज हवाओं के दौरान कमजोर इमारतों, पुराने पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। निचले इलाकों में रहने वाले लोग जलभराव की स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का तुरंत पालन करें। किसानों को सलाह दी गई है कि वे कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें और खेतों से जल निकासी के प्रबंध करें।
The Depression over Eastcentral and adjoining Southeast Bay of Bengal moved southeastwards with speed of 5 kmph during past 6 hours, and lay centered at 0530 hours IST of today, the 25th October, 2026 over the same region, near Latitude 15.3°N and Longitude 91.2°E, about 440 km… pic.twitter.com/NCkqpJzDNs
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 25, 2026
पुलिस इन्हें गिरफ्तार नहीं करेगी, क्योंकि इनके आका एक हैं : नेहा बोरा के खिलाफ प्रदर्शन पर भड़के अभिजीत दीपके
फ्रांस की सड़कों पर उतरे एवेंजर्स : सरकार विरोधी प्रदर्शनों में सुपरहीरो का अनोखा अंदाज
नवंबर में क्रिकेट का महायुद्ध: भारत और पाकिस्तान के बीच दो बार होगी खिताबी जंग
पाकिस्तान में एलपीजी का हाहाकार: सिलेंडर की कीमत 8,000 रुपये के पार, ईरान ने रोकी सप्लाई
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान: कहा पाकिस्तान के कारण बचे हैं कश्मीरी , बीजेपी का तीखा पलटवार
रील के चक्कर में रफू-चक्कर हुआ बैलेंस: हाईवे पर मैडम को देखने के चक्कर में डंपर में जा घुसी कार
श्मशान के पास मिली PM मोदी की तस्वीर, सुई चुभे नींबू और सिंदूर से फैली सनसनी
हर कोई मैच विनर है : श्रेयस अय्यर ने खोला जीत का राज, तिलक-नीतीश की बैटिंग पर फिदा हुए कप्तान
टीम इंडिया का डबल धमाका : 300वें टी20 में रचा इतिहास, 200 जीत का जादुई आंकड़ा पार
हैरान रह गए फैंस: रहाणे की ऑल-टाइम टेस्ट XI से बाहर हुए कोहली और रोहित, जानिए किसे सौंपी कप्तानी!