डायपर पहनने की उम्र, चेहरे पर घनी मूंछें! नवजात का वीडियो देख लोग बोले- ये तो रिटायरमेंट लेकर आया है
News Image

सोशल मीडिया पर एक नवजात बच्चे का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चा इतना छोटा है कि उसे देखकर कोई भी हैरान हो जाए, लेकिन उससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात है उसके चेहरे पर मौजूद घनी मूंछें।

क्या बच्चा पैदा होते ही अंकल बन गया? वीडियो में बच्चे के होंठों के ऊपर काले बालों की घनी परत दिख रही है, जो बिल्कुल मूंछों जैसी लग रही है। इतना ही नहीं, उसके गालों पर भी बाल नजर आ रहे हैं। इस क्लिप के सामने आने के बाद इंटरनेट पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इक्वाडोर का बताया जा रहा यह वीडियो लोगों को खूब गुदगुदा रहा है।

रिटायर होकर आया है बच्चा वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, भाई ने किंडरगार्टन छोड़कर सीधे मिडलाइफ क्राइसिस में एंट्री मार ली है। वहीं दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा, ये पैदा ही रिटायर होकर हुआ है, अभी इसके तीन बच्चे और दो होम लोन भी होंगे! कुछ यूजर्स ने तो इसे 9 से 5 की जॉब से परेशान कर्मचारी बता दिया।

मेडिकल साइंस क्या कहता है? मेडिकल भाषा में नवजात के शरीर पर होने वाले इन मुलायम बालों को लैनुगो (Lanugo) कहा जाता है। ये बाल गर्भ में बच्चे की सुरक्षा के लिए होते हैं और आमतौर पर जन्म के बाद खुद ही झड़ जाते हैं। हालांकि, लैनुगो आमतौर पर बहुत पतले और हल्के रंग के होते हैं। वीडियो में दिख रही मूंछें इतनी घनी और स्पष्ट हैं कि इसे सामान्य मेडिकल स्थिति मानना मुश्किल लग रहा है।

डिजिटल एडिटिंग का शक वीडियो को बारीकी से देखने पर कई तकनीकी गड़बड़ियां भी सामने आ रही हैं। क्लिप में बच्चा जब हिलता है, तो बालों के आसपास का हिस्सा थोड़ा झिलमिलाता हुआ दिखता है। साथ ही, मूंछों की बनावट और उन पर पड़ रही रोशनी चेहरे की वास्तविक रोशनी से मेल नहीं खाती।

अब तक न तो किसी अस्पताल ने इसकी पुष्टि की है और न ही किसी डॉक्टर का बयान आया है। फिलहाल यह साफ है कि यह वीडियो किसी मेडिकल चमत्कार से ज्यादा डिजिटल एडिटिंग या फिल्टर का कमाल अधिक लग रहा है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सफर में अब नहीं लटकेगा सिर! चीन के इस अनोखे डिवाइस ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

Story 1

गुरुग्राम: ई-रिक्शा किराये पर विवाद, सरेराह युवती पर डंडे से हमले का वीडियो वायरल

Story 1

संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो-टूक: पाकिस्तान को प्रोपेगेंडा बंद कर अवैध कब्जा खाली करने की चेतावनी

Story 1

मूंछें और दाढ़ी के साथ पैदा हुआ बच्चा? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने लोगों को डाला दुविधा में

Story 1

त्योहारों से पहले तुकाराम मुंढे का कड़ा प्रहार: ₹12.74 करोड़ का मिलावटी सामान जब्त, 68 लाइसेंस सस्पेंड

Story 1

महज 18 साल की उम्र में खामोश हुआ क्रिकेट का होनहार सितारा, ल्यूकेमिया ने ली जान

Story 1

राहुल गांधी पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन: कहा- देशविरोधी ताकतों के टूलकिट बन गए हैं राहुल

Story 1

अलीगढ़ में हैवानियत: दूध जल्दी मांगने पर 6 साल के मासूम को गर्म कढ़ाई पर बैठाया, बच्चा बुरी तरह झुलसा

Story 1

IND vs NZ: सीरीज पर कब्जे के लिए तैयार टीम इंडिया; जानें कब और कहां होगा तीसरा टी20 मुकाबला

Story 1

मन की बात: वोकल फॉर लोकल से वैश्विक मंच पर चमक रहे भारतीय उत्पाद, PM मोदी ने गिनाए स्वदेशी के फायदे