संयुक्त राष्ट्र (UN) के मंच पर भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर कड़ा संदेश दिया है। नई दिल्ली ने इस्लामाबाद पर अंतरराष्ट्रीय मंच का राजनीतिक प्रोपगैंडा के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए उसे उसकी हदें याद दिलाई हैं।
भारत की दो-टूक चेतावनी संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति में भारत के प्रथम सचिव रघु पुरी ने पाकिस्तान के बयानों का करारा जवाब दिया। भारत ने स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर उसका अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। साथ ही, पाकिस्तान को फटकार लगाते हुए कहा कि वह उन सभी इलाकों को तुरंत खाली करे, जिन पर उसने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है।
नागरिकों के विकास पर ध्यान दे पाकिस्तान भारतीय राजनयिक ने पाकिस्तानी प्रतिनिधियों को नसीहत दी कि वे सेना के इशारों पर चलने और नफरत फैलाने के बजाय अपने देश के नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने पर ध्यान केंद्रित करें। भारत ने दो टूक कहा कि पाकिस्तान का यह प्रोपगैंडा किसी के काम नहीं आने वाला।
अल्पसंख्यकों पर भारत का रुख अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के मुद्दे पर रघु पुरी ने कहा कि यह संबंधित देशों की संप्रभु जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि भारत में भाषाई और धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत संवैधानिक प्रावधान मौजूद हैं। भारत की विविधता उसकी सांस्कृतिक धरोहर है, और अल्पसंख्यक समुदाय देश के अहम संस्थानों में शीर्ष पदों पर आसीन होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं।
धार्मिक स्वतंत्रता पर भी हुई तकरार यह तीखी बहस 23 अक्टूबर को हुई एक चर्चा के बाद और तेज हो गई है। उस दौरान भारतीय प्रथम सचिव भाविका मंगलानंदन ने धार्मिक स्वतंत्रता की रिपोर्ट पर सवाल उठाए थे। भारत ने कहा कि रिपोर्ट में ग्लोबल साउथ देशों को निशाना बनाया जाता है, जबकि विकसित देशों की कमियों को नजरअंदाज कर दिया जाता है। भारत ने आतंकवाद से जुड़े मामलों में अंतिम संस्कार के अधिकारों पर की गई चर्चा को लेकर भी अपनी गंभीर चिंता जताई थी।
*#IndiaAtUN
— India at UN, NY (@IndiaUNNewYork) October 24, 2026
At the #UNGA Third Committee, First Secretary Raghoo Puri participated in the Interactive Dialogue with the Special Rapporteur on Minority Issues.
He highlighted:
➡️ Protection of minority rights is primarily the sovereign duty of States, guided by the principle of… pic.twitter.com/5MRgUkutHY
फ्रांस में उबाल: महंगाई के खिलाफ सड़कों पर लाखों का संग्राम, भड़के प्रदर्शन से कांपी सरकार
KBC के मंच पर गूंजी रामायण : अमिताभ बच्चन ने खोला दिवाली का दिलचस्प राज
छात्र संघ चुनाव की मांग पर भड़का आंदोलन: जामिया कैंपस में झड़प के बाद सभी कक्षाएं ऑनलाइन
भारत का ऐतिहासिक कारनामा: T20 इंटरनेशनल में 200 जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बनी टीम इंडिया
तमिलनाडु के सीएम विजय के फैसले पर फिदा हुई मोदी सरकार, एयरलाइंस को मिलेगी बड़ी राहत
मच्छर मामा का एनकाउंटर: दिल्ली पुलिस की गोलियों से घायल हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश
क्या आपने देखी 21 हजार रुपये किलो वाली गोल्डन घारी ? सूरत में छाई मिठाई की धूम
40 साल का सूखा खत्म: रजनीकांत ने फैंस के बीच बैठकर देखी जेलर 2 , सिनेमाहॉल में मचा बवाल
बंगाल की खाड़ी में तूफान की आहट: ओडिशा-आंध्र प्रदेश में हाई अलर्ट, जानें कब टकराएगा अर्नब
पार्किंग क्लैंप को मात: 3 पहियों पर दौड़ पड़ी BYD की ये दमदार SUV