बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर चक्रवाती तूफान का खतरा गहरा गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के लिए प्री-साइक्लोन वॉच जारी की है। आने वाले दिनों में यह निम्न दबाव का क्षेत्र एक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है।
26 अक्टूबर तक चक्रवात का रूप लेगा तूफान IMD के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र शनिवार तक डिप्रेशन में बदल चुका है। इसके रविवार तक डीप डिप्रेशन और सोमवार (26 अक्टूबर) की सुबह तक चक्रवाती तूफान बनने की प्रबल संभावना है। यह तूफान 28 अक्टूबर की सुबह तक आंध्र प्रदेश के तट के पास पहुंचने का अनुमान है।
अंधड़ और मूसलाधार बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने 27 से 29 अक्टूबर के बीच ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 28 अक्टूबर को ओडिशा और तेलंगाना में भी कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की संभावना है। प्रशासन ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।
तूफान का नाम होगा अर्नब बंगाल की खाड़ी में उठने वाले इस नए चक्रवात का नाम अर्नब रखा गया है। यह नाम बांग्लादेश द्वारा सुझाया गया था, जिसका बंगाली भाषा में अर्थ महासागर होता है। इस चक्रवात का नामकरण विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) और IMD की निर्धारित सूची के अनुसार किया गया है।
पिछले महीने भी दिखा था खतरा सितंबर में भी बंगाल की खाड़ी में ऐसी ही मौसमी स्थिति बनी थी, जिसने डीप डिप्रेशन का रूप लिया था। हालांकि, वह चक्रवाती तूफान में नहीं बदला, लेकिन ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों पर उसने भारी बारिश जरूर की थी। इस बार प्रशासन किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह चौकन्ना है।
The Depression over Eastcentral and adjoining Southeast Bay of Bengal moved southeastwards with speed of 8 kmph during past 6 hours, lay centered at 2330 hours IST of yesterday, the 24th October, 2026 over the same region, near Latitude 15.5°N and Longitude 91.0°E, about 470 km… pic.twitter.com/hBA1szDXxn
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 24, 2026
दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना: 12वीं की छात्रा ने खुद को लगाई आग, मौके पर मिला सुसाइड नोट
नेहा बोरा का सनसनीखेज आरोप: मंदिर मार्ग थाने के बाहर 50-60 गुंडे, और पुलिस बनी मूकदर्शक
क्राइस्टचर्च में हाई-वोल्टेज ड्रामा: अभिषेक शर्मा के आउट होने पर पलटा अंपायर का फैसला
संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो-टूक: पाक फौज की कठपुतली बनना छोड़े, अवैध कब्जा खाली करे
अखिलेश यादव ने रची थी मेरी हत्या की साजिश : संगीत सोम के सनसनीखेज दावे से सियासी हलचल
आईपीएल संन्यास पर एमएस धोनी का बड़ा खुलासा, दिसंबर में होगा आखिरी फैसला
एमपी बनेगा सेमीकंडक्टर हब: 5,800 करोड़ के निवेश से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार
आउट होकर भी बच गए अभिषेक शर्मा! जानिए कैसे नो बॉल ने पलटी बाजी और बना डाला ऐतिहासिक रिकॉर्ड
चक्रवाती तूफान अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश का अलर्ट, जानें क्या है ताजा स्थिति
निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती: विशेषज्ञ समिति से जांच की मांग