गुजरात के सूरत में चंडी पड़वा के त्योहार के साथ ही बाजारों में मिठास घुल गई है। शरद पूर्णिमा के मौके पर मनाए जाने वाले इस पर्व पर सूरत की मशहूर घारी मिठाई पूरी तरह से छाई हुई है। लेकिन इस बार चर्चा का विषय कोई आम मिठाई नहीं, बल्कि 21 हजार रुपये किलो बिकने वाली गोल्डन घारी बनी हुई है।
सोने की परत से सजी खास मिठाई मिठाई बाजार में इस बार गोल्डन घारी सबसे बड़ा आकर्षण है। इसे बेहद खास और प्रीमियम सामग्री से तैयार किया गया है, जिसके ऊपर सोने की असली परत (गोल्ड फॉयल) लगाई गई है। इसकी कीमत 21 हजार रुपये प्रति किलो तय की गई है। वहीं, आम लोगों के लिए बाजार में 900 रुपये प्रति किलो से शुरू होने वाली घारी की 10 से 15 अलग-अलग किस्में भी उपलब्ध हैं।
ग्राहक बोले- किलो नहीं, पीस में खरीदेंगे दुकानों पर उमड़ी भीड़ में गोल्डन घारी को देखने और खरीदने वालों की कमी नहीं है। हालांकि, इसकी कीमत आम ग्राहकों के बजट से बाहर है, फिर भी लोग इसे चखने का मौका नहीं छोड़ रहे। एक ग्राहक ने कहा, हम एक किलो तो नहीं खरीद सकते, लेकिन इसके स्वाद का अनुभव लेने के लिए एक पीस जरूर खरीदेंगे। बाकी त्योहार के लिए हम सामान्य घारी ही चुन रहे हैं।
विदेशों तक है सूरत की घारी का जलवा सूरत की घारी की लोकप्रियता केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं है। आज यह मिठाई कनाडा, अमेरिका और यूरोप जैसे देशों तक अपनी पहुंच बना चुकी है। वहां बसने वाले गुजराती परिवार खास चंडी पड़वा के अवसर पर इस पारंपरिक मिठाई को मंगवाते हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए व्यापारियों ने इसके उत्पादन और निर्यात की तैयारियां कई दिन पहले ही शुरू कर दी थीं।
महंगाई पर भारी पड़ी परंपरा लंबे समय से चली आ रही परंपरा के अनुसार, चंडी पड़वा पर घारी खाना शुभ माना जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हैं। भले ही गोल्डन घारी ने अपनी कीमत से लोगों को चौंकाया हो, लेकिन सामान्य घारी की बिक्री भी जोरों पर है। व्यापारियों को उम्मीद है कि इस साल त्योहार पर मिठाई की बिक्री के पुराने रिकॉर्ड टूट सकते हैं।
Surat, Gujarat: Gujarat is gearing up for the traditional festival of Chandi Padwa, celebrated on Sharad Purnima. With demand for ghari sweets rising in Surat, sweet makers have made extensive preparations. This year, the ₹21,000-per-kg “Golden Ghari,” made with gold foil and… pic.twitter.com/jI8O2k6tsG
— IANS (@ians_india) October 24, 2026
तिलक वर्मा का मिरेकल : 18 बॉल पर 48 रन बनाकर हारी बाजी पलट भारत को दिलाई रोमांचक जीत
सोनिया गांधी की X पर धमाकेदार एंट्री: पहली ही पोस्ट में खोली प्रेम कहानी की यादों की पिटारी
आसमान से आफत: 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, चक्रवात का बढ़ा खतरा
तेज गेंदबाज बनना चाहते थे ऋद्धिमान साहा, मगर अपनी कलाकारी से बन गए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर
ब्रिक्स समिट से पहले ईरान का बड़ा झटका, स्पीकर गालिबाफ का दिल्ली दौरा रद्द
सोनिया गांधी का सोशल मीडिया पर डेब्यू, राजीव गांधी संग प्रेम कहानी का अनसुना किस्सा साझा किया
दिवाली के बीच दिल्ली में महारैली का संकट: 10 हजार करोड़ के नुकसान की आशंका, व्यापारियों ने राहुल गांधी से लगाई गुहार
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर कांग्रेस का पलटवार: PoK की हालत देख पाकिस्तान क्या कर पाएगा?
बंगाल की खाड़ी में जागा चक्रवात का दानव : बिहार-झारखंड समेत 6 राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी
क्रिकेट का वो नियम, जिसने अभिषेक शर्मा को दिया जीवनदान : नो-बॉल का पूरा गणित समझें