कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी आधिकारिक शुरुआत की है। पहले इंस्टाग्राम और अब X पर कदम रखने के बाद, उन्होंने अपने जीवन पर आधारित संस्मरण बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव की पहली झलक साझा की है।
कैम्ब्रिज का वह ग्रीक रेस्टोरेंट अपने डेब्यू पोस्ट के जरिए सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ बिताए अपने शुरुआती दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि उनकी पहली मुलाकात इंग्लैंड के कैम्ब्रिज में एक छोटे से ग्रीक रेस्टोरेंट में हुई थी। उन दिनों वे वहां छात्रा के रूप में पढ़ाई कर रही थीं।
पहली मुलाकात: दिल में उतरी सादगी सोनिया गांधी ने साझा किया कि एक कॉमन दोस्त के जरिए उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई। उन्होंने बताया, जब मैं उनसे पहली बार मिली, तो मुझे तुरंत महसूस हुआ कि वे ऐसे इंसान हैं जिनके साथ मैं रहना चाहूंगी, और बाद में मुझे पता चला कि उनके मन में भी ठीक यही विचार था।
उन्होंने राजीव गांधी के व्यक्तित्व पर बात करते हुए कहा कि उनकी सादगी और सौम्य स्वभाव ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया। सोनिया ने कहा, वे बहुत हैंडसम थे, लेकिन उनका सौम्य व्यवहार साफ झलकता था। उस पहली मुलाकात का पल मैं कभी नहीं भूल सकती।
दोस्तों के साथ बीतता था समय सोनिया गांधी ने याद करते हुए बताया कि मुलाकात के बाद वे अच्छे दोस्त बन गए थे। वे अक्सर दोस्तों के साथ पार्टियों में जाते थे और साथ घूमते-फिरते थे। उन्होंने वैलेंटाइन डे की एक पार्टी का भी जिक्र किया, जिसमें वे राजीव गांधी के साथ शामिल हुई थीं।
10 नवंबर को आएगी किताब सोनिया गांधी और राजीव गांधी का विवाह 25 फरवरी, 1968 को हुआ था। अब अपने उसी सफर को वे किताब के रूप में दुनिया के सामने ला रही हैं। प्रकाशक के अनुसार, बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव 10 नवंबर को प्रकाशित होगी। उन्होंने बताया कि यह किताब प्यार, कर्तव्य, नुकसान और अपनापन खोजने की एक सच्ची दास्तान है।
In a small Greek restaurant in Cambridge my journey of love began.
— Sonia Gandhi (@SoniaGandhi) October 24, 2026
Rajiv and I created a world filled with love, laughter and memories. On 10th November, I share that world with you. pic.twitter.com/zvN5Rqqstf
मैसूर दशहरा में आसमान पर रचा गया इतिहास: 3,473 ड्रोन से बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
दीपावली और छठ पर मुजफ्फरपुर पुलिस की फ्री बस सेवा : परदेसियों की अब नहीं लुटेगी गाढ़ी कमाई
त्रिपुरा युवक से बदसलूकी मामले में फंसे यूट्यूबर आमिर शौकीन, कोर्ट ने भेजी न्यायिक हिरासत में
नवजात शिशु के चेहरे पर मूंछें और गोट्टी! वीडियो देख लोग बोले- AI ने हद कर दी
MLC चुनाव में बवाल: सपा प्रत्याशी कैमरे के सामने फफक-फफक कर रोए, धर्म बदलने की दी धमकी
पाकिस्तान से आया आतंकवादी जैसा महसूस हो रहा, अपना लूँगा इस्लाम : सपा उम्मीदवार का छलका दर्द
मैदान पर लंगूर का खौफनाक हमला: बाल-बाल बचीं महिला क्रिकेटर उमा काशवी
बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की सुस्त चाल: आयुष्मान की उड़ता तीर ने मारी बाजी, तो बाकी फिल्मों का हुआ बुरा हाल
वनडे सीरीज में टीम इंडिया का दम, प्रतिका के शतक और गेंदबाजों के कहर से जिम्बाब्वे पस्त
जामिया में फ्री शरजील के नारों पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, न्यायपालिका पर उठाए सवाल