आईपीएल की पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने बड़ा बदलाव करते हुए वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। पोलार्ड इस पद पर महेला जयवर्धने की जगह लेंगे।
खिलाड़ी से कोच तक का सफर पोलार्ड का मुंबई इंडियंस के साथ रिश्ता 16 साल पुराना है। वह 2010 में पहली बार खिलाड़ी के रूप में टीम से जुड़े थे। 2022 में संन्यास लेने के बाद वह टीम के बैटिंग कोच की भूमिका निभा रहे थे। अब उन्हें टीम के मुख्य कोच की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संन्यास को लेकर थे चर्चाएं साल 2022 में जब पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास लिया था, तब कयास लगाए गए थे कि गिरती फिटनेस और उम्र के कारण उन पर फ्रेंचाइजी द्वारा संन्यास लेने का दबाव बनाया गया था। लेकिन, कोच के रूप में उनकी यह नई पारी यह साबित करती है कि मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट में उनका कद अब भी बेहद ऊंचा है।
पोलार्ड ने जताया आभार अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए पोलार्ड ने कहा, मुंबई इंडियंस के हेड कोच की भूमिका निभाना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं नीता अंबानी और आकाश अंबानी का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। नीली और सुनहरी जर्सी (ब्लू एंड गोल्ड) के साथ जुड़ी जिम्मेदारी को मैं बखूबी समझता हूं।
MI के लिए पोलार्ड का जादुई रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के लिए पोलार्ड का करियर किसी शानदार कहानी से कम नहीं रहा है। उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 189 मैच खेले, जिसमें 16 अर्धशतकों की मदद से 3412 रन बनाए और 69 विकेट झटके। सबसे खास बात यह है कि अपने पूरे आईपीएल करियर में पोलार्ड सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए ही खेले।
Mumbai Indians elevate Kieron Pollard as Head Coach
— Mumbai Indians (@mipaltan) October 24, 2026
A defining figure in MI’s success, the remarkable 16-year association of Kieron Pollard within the #OneFamily enters a new chapter.
Read more - https://t.co/ORZz4gruIr pic.twitter.com/BMI38BYH1f
बिहार MLC चुनाव: शिक्षकों में दिखा भारी उत्साह, स्नातक सीटों पर 43.87% वोटिंग; 27 अक्टूबर को होगा फैसला
जैसे मैं कोई आतंकी हूं : चुनाव में धांधली के आरोपों के बीच फफक पड़े सपा उम्मीदवार, धर्म बदलने की दी चेतावनी
बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की सुस्त चाल: आयुष्मान की उड़ता तीर ने मारी बाजी, तो बाकी फिल्मों का हुआ बुरा हाल
सोशल मीडिया पर सोनिया गांधी का आगाज़: राजीव गांधी के साथ पहली मुलाकात के पलों को किया साझा
प्रभास का फौजी अवतार: नेताजी, हिटलर और आजादी की जंग का जबरदस्त टीजर रिलीज
जामिया प्रदर्शन: पुलिस ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को रोका, फ्री कश्मीर पोस्टरों पर मचा बवाल
एशियन पैरा गेम्स 2026: 114 मेडल के साथ भारत का ऑल टाइम बेस्ट प्रदर्शन, कम खिलाड़ियों के बावजूद रचा नया इतिहास
प्यार की खातिर मौत से टकराएंगे हर्षवर्धन राणे, धाकड़ फिल्म सिला का फर्स्ट लुक आउट
न इंटरनेशनल मैच, न बड़ा नाम: इस अनजान गेंदबाज ने इंडिया-ए को 113 रन पर किया ढेर
लाइव टीवी रिपोर्टिंग के दौरान समुद्र की विशाल लहर का कहर, बाल-बाल बचे रिपोर्टर-कैमरावूमन