जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,213 करोड़ का मेगा IPO अब तक का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम बनकर उभरा है। तीन दिनों की बिडिंग प्रक्रिया के दौरान इस IPO को 1.38 करोड़ से अधिक आवेदन मिले, जो दुनिया भर के IPO इतिहास में सबसे अधिक हैं। शुक्रवार शाम को जब बिडिंग बंद हुई, तो यह इश्यू 22 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका था।
₹7.40 लाख करोड़ की भारी-भरकम मांग बाजार में इस IPO को लेकर निवेशकों में गजब का उत्साह देखा गया। एंकर और गैर-एंकर निवेशकों से कुल ₹7.40 लाख करोड़ की बोलियां प्राप्त हुईं। इसमें से गैर-एंकर निवेशकों ने ₹4.90 लाख करोड़, जबकि एंकर निवेशकों ने ₹2.50 लाख करोड़ की बड़ी मांग पेश की।
रिटेल निवेशकों में शेयरों की भारी होड़ खुदरा (रिटेल) निवेशकों ने भी जमकर दांव लगाया। रिटेल कैटेगरी में उपलब्ध 8.5 करोड़ शेयरों के मुकाबले 23 करोड़ से अधिक बोलियां आईं, जिससे यह वर्ग 2.72 गुना सब्सक्राइब हुआ। अब निवेशकों की नजरें अलॉटमेंट पर टिकी हैं, जो पूरी तरह से वैध आवेदनों और प्रक्रिया के आधार पर तय होगा।
संस्थागत निवेशकों का दिखा जबरदस्त भरोसा बड़े संस्थागत निवेशकों (QIB) की कैटेगरी सबसे अधिक 70.55 गुना सब्सक्राइब हुई। वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) का कोटा 14 गुना, रिलायंस शेयरहोल्डर कोटा 7.60 गुना और कर्मचारी कोटा 2.93 गुना भरा।
Waaree Energies का रिकॉर्ड पीछे छूटा जियो ने आवेदनों की संख्या के मामले में Waaree Energies का पिछला रिकॉर्ड काफी बड़े अंतर से तोड़ दिया है। अक्टूबर 2024 में Waaree Energies को 97.34 लाख आवेदन मिले थे, जबकि जियो ने उससे लगभग 42 फीसदी अधिक आवेदन हासिल कर वैश्विक कीर्तिमान स्थापित किया है।
आकाश अंबानी के जन्मदिन पर ऐतिहासिक समापन यह ऐतिहासिक उपलब्धि एक खास संयोग के साथ पूरी हुई। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को जियो प्लेटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी का जन्मदिन था, और उसी दिन कंपनी ने दुनिया के सबसे बड़े IPO आवेदनों का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
लिस्टिंग की प्रस्तावित तारीख निवेशकों की नजरें अब आगामी सप्ताह पर हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार, शेयरों का अलॉटमेंट 26 अक्टूबर को होगा। 27 अक्टूबर तक शेयर सफल आवेदकों के डीमैट खातों में पहुंच जाएंगे और 28 अक्टूबर को जियो प्लेटफॉर्म्स की BSE और NSE पर भव्य लिस्टिंग प्रस्तावित है। HYUNDAI के ₹27,856 करोड़ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO बन गया है।
🚨 Jio Platforms is seeking to raise ₹30,213 crore through the IPO, which would surpass Hyundai Motor India’s ₹27,856-crore offering in 2024 to become India’s largest public issue.
— Fortune India (@FortuneIndia) October 23, 2026
The shares are scheduled to list on October 28.
👉 Read more🔗 https://t.co/5ZeARQg9I1… pic.twitter.com/2mMpv2a6Tl
मां की सलामती के लिए दौड़ पड़ा बिहार का लाल: 8,000 किमी का सफर तय कर बना कलयुग का श्रवण कुमार
एशियन पैरा गेम्स 2026: 114 मेडल के साथ भारत का ऑल टाइम बेस्ट प्रदर्शन, कम खिलाड़ियों के बावजूद रचा नया इतिहास
महंगी गाड़ी, फिर भी कचरा फेंकने की गंदी आदत: वायरल वीडियो ने शुरू की बहस
लद्दाख से अरुणाचल तक चीन पर चुप्पी क्यों? कांग्रेस का पीएम मोदी पर तीखा हमला
जब शिकारी ही बन गया शिकार: हिरण की रिवर्स साइकोलॉजी ने चीते को किया पस्त
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर संग्राम: दिल्ली में प्रदर्शनकारियों का चुनाव आयोग तक मार्च, CEC के इस्तीफे की मांग
सनी देओल की सूर्या पर विवाद: मेडिकल प्रोफेशन के अपमान पर भड़की IMA, केंद्रीय मंत्री से की बड़ी मांग
SBI साइबर अटैक: क्या आपका डेटा है खतरे में? बैंक ने जारी किया बड़ा स्पष्टीकरण
मुंबई इंडियंस का Loading... पोस्ट: क्या रोहित की होगी वापसी या हार्दिक ही संभालेंगे कमान?
भारत-चीन सीमा विवाद: क्या सैन्य समाधान अब अतीत की बात? पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का बड़ा खुलासा