मुंबई दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में तीसरे स्थान पर है। इस बदनामी और बॉम्बे हाईकोर्ट की कड़ी फटकार के बाद, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने शहर को गार्बेज फ्री बनाने के लिए एक सख्त एक्शन प्लान तैयार किया है।
धरातल पर दिखेगा बदलाव BMC के अतिरिक्त नगर आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा ने वर्ली स्थित कमांड सेंटर में एक उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सफाई व्यवस्था को लेकर कागजी कार्रवाई बंद करें और धरातल पर काम दिखाएं। हर वार्ड में सफाई प्रणाली को पूरी मुस्तैदी से लागू करना अनिवार्य कर दिया गया है।
GVPs की होगी डिजिटल मैपिंग शहर के उन हिस्सों को गारबेज वल्नरेबल पॉइंट्स (GVPs) के रूप में चिन्हित किया गया है, जहां लोग बार-बार अवैध रूप से कचरा फेंकते हैं। डॉ. शर्मा ने इन जगहों की तुरंत डिजिटल मैपिंग करने के आदेश दिए हैं, ताकि समस्या की जड़ों तक पहुंचा जा सके।
CCTV से 24 घंटे निगरानी सफाई के प्रति लापरवाही बरतने वालों और कचरा फैलाने वालों पर नकेल कसने के लिए इन संवेदनशील पॉइंट्स (GVPs) पर 24/7 CCTV कैमरों के जरिए निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान कर उन पर सख्त कार्रवाई करना है।
निर्माण कचरे और शौचालयों पर फोकस बैठक में निर्माण कार्यों से निकलने वाले मलबे (C&D Waste) की अवैध डंपिंग रोकने पर भी जोर दिया गया। इसके साथ ही, आम नागरिकों और पर्यटकों की सुविधा के लिए शहर भर के सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता और उनकी बुनियादी सुविधाओं में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासनिक स्तर पर सख्ती इस समीक्षा बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, उप नगर आयुक्त किरण दिघावकर और सभी वार्डों के सहायक आयुक्त शामिल हुए। प्रशासन का दावा है कि मुंबई को जल्द ही एक स्वच्छ और सुंदर वित्तीय राजधानी के रूप में देखा जाएगा। अब देखना यह है कि यह नया एक्शन प्लान शहर की हकीकत कितनी जल्दी बदल पाता है।
माननीय मुंबई उच्च न्यायालयाने बृहन्मुंबईतील स्वच्छतेच्या बाबतीत दिलेल्या निर्देशांचे पालन करण्यासाठी संपूर्ण प्रशासन कटिबद्ध असून, त्यानुसार स्वच्छतेबाबत लवकरात लवकर दृश्य स्वरुपात बदल दिसायला हवे, असे निर्देश अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (पश्चिम उपनगरे) डॉ. विपिन शर्मा यांनी… pic.twitter.com/Wkk0lCip8P
— माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) October 23, 2026
भारत-चीन सीमा पर फिर बढ़ी तनातनी: अरुणाचल में आमने-सामने डटी हैं दोनों सेनाएं
MLC चुनाव में बवाल: सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोए, धर्म परिवर्तन की दी चेतावनी
उड़ता तीर रिव्यू: आयुष्मान खुराना का जासूसी कॉमेडी धमाका, दर्शकों को पसंद आए ट्विस्ट और टर्न्स
MLC चुनाव: यूपी में सरेआम बवाल, सपा-भाजपा समर्थकों में भिड़ंत, अखिलेश यादव ने लगा दी क्लास
IND vs NZ: टीम इंडिया को बड़ा झटका, दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन!
BIRC 2026: अब क्वांटिटी नहीं क्वालिटी का दौर, चावल निर्यात के लिए चिराग पासवान का नया ब्लूप्रिंट
बिग बॉस 20: आम्रपाली दुबे को आलू की बोरी कह फंसी माही विज, फैंस का फूटा गुस्सा
अस्पताल में नहीं मिला सहारा: बीमार पति को स्ट्रेचर पर खींचती दिखी बुजुर्ग महिला, सिसक उठी मानवता
ऐतिहासिक बस्तर दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू: मांझी-चालकियों के साथ साझा किया संवाद, मुरिया दरबार में हुई शामिल
रिटायरमेंट के दिन ही खाते में आएगी पेंशन: असम सरकार का बड़ा फैसला, अब नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर