आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल मीडिया के सामने अपना दर्द बयां करते हुए फफक-फफक कर रो पड़े। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
बूथ कैप्चरिंग का आरोप और प्रशासन पर हमला डॉ. अग्रवाल ने खेरागढ़, फतेहाबाद और छत्ता में जमकर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि प्रशासन ने उनकी शिकायतों को पूरी तरह नजरअंदाज किया। भावुक होते हुए उन्होंने कहा, अगर मुझे पहले पता होता कि यहां ऐसी स्थितियां हैं, तो मैं कभी चुनाव ही नहीं लड़ता।
आतंकवादी बताकर फंसाने की साजिश सपा प्रत्याशी ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की है। उन्होंने आशंका जताई है कि उन्हें निशाना बनाया जा सकता है। डॉ. अग्रवाल ने कहा, मुझ पर हथियार और ड्रग्स रखकर जेल भेजा जा सकता है। मुझे पाकिस्तान से आया आतंकवादी तक करार दिया जा सकता है।
पुलिस अधिकारी पर अभद्र टिप्पणी का आरोप डॉ. अग्रवाल ने एक पुलिस अधिकारी पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि अधिकारी ने उनसे कहा, आप एमएलसी हो तो खुदा थोड़े ही हो। इस टिप्पणी से आहत सपा प्रत्याशी ने कहा कि लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने का अधिकार है, लेकिन उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है।
अगले महीने करूंगा धर्म परिवर्तन विवादों के बीच डॉ. अग्रवाल ने एक चौंकाने वाला ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह एक महीने बाद लखनऊ जाएंगे और वहां की शाही जामा मस्जिद में जाकर अपना धर्म परिवर्तन करेंगे। उनके इस बयान ने चुनावी माहौल को और अधिक संवेदनशील बना दिया है।
प्रशासन ने दिया जांच का भरोसा वहीं, मण्डलायुक्त नागेंद्र प्रताप ने पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। प्रशासन का कहना है कि सपा प्रत्याशी द्वारा की गई शिकायतों की गहराई से जांच की जाएगी। फतेहाबाद में बूथ कैप्चरिंग के वायरल वीडियो की सत्यता की भी पुष्टि की जा रही है।
आगरा की इन दो सीटों पर कुल 2.41 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। फिलहाल, डॉ. अग्रवाल के आरोपों और उनके धर्म परिवर्तन वाले बयान ने इस चुनाव को महज एक राजनीतिक मुकाबले से बदलकर एक बड़े विवाद में तब्दील कर दिया है।
*आगरा MLC चुनाव में घमासान सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोए, भाजपा और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप#AgraNews#MLCElection#DrAkashAgarwal#SamajwadiParty#BJPpic.twitter.com/wBrVthL13l
— NavBharat Live (@TheNavbharatliv) October 23, 2026
सनी देओल की सूर्या पर विवाद: डॉक्टरों ने फिल्म पर बैन की मांग की, जानिए क्या है पूरा मामला
LAC पर चीन की चालबाजी से तनातनी, ITBP के सनसनीखेज खुलासे के बाद बैकफुट पर केंद्र सरकार
बिहार MLC चुनाव: शिक्षकों में दिखा भारी उत्साह, स्नातक सीटों पर 43.87% वोटिंग; 27 अक्टूबर को होगा फैसला
सौरव गांगुली को हाई कोर्ट से झटका: फिल्म दूसरा की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार
12 मैचों में 1109 रन, 4 शतक और 6 अर्धशतक: टीम इंडिया में धोनी के शहर के इस युवा की धमाकेदार एंट्री
न सरहद का डर, न समंदर की हद: 23 देशों को पार कर मणिपुर लौटे अमूर फाल्कन
IIT हैदराबाद में पीएचडी का सुनहरा मौका: जनवरी 2027 सत्र के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया
वनडे इतिहास के 5 सबसे बड़े रन चेज: श्रीलंका ने भारत को पछाड़ा, देखें टॉप लिस्ट
ओप्पो फाइंड X10 सीरीज भारत में लॉन्च: 200MP कैमरे और पावरफुल चिपसेट से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
जब तकनीक के जरिए जीवित हुए स्वामी चिन्मयानंद: PM मोदी के साथ हुई अनोखी बातचीत