उत्तर प्रदेश की राजनीति में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रमुख और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को एक बड़ा राजनीतिक दांव खेलने की चुनौती दी है। राजभर ने सपा पर मुस्लिम समुदाय के शोषण का आरोप लगाते हुए उन्हें मुस्लिम मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने की मांग की है।
मुसलमान अब दरी बिछाने के लिए नहीं है राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को अब मुस्लिम समाज की याद आ रही है, जबकि इतने समय तक उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, अब मुसलमान जाग चुका है। वह दरी बिछाने के लिए नहीं, बल्कि कुर्सी पाने के लिए संघर्ष कर रहा है। उसे शिक्षा, रोजगार और बराबरी का हक चाहिए।
2027 के लिए की बड़ी मांग कैबिनेट मंत्री ने सीधे शब्दों में चुनौती दी कि यदि अखिलेश यादव को मुस्लिम समुदाय से वास्तव में हमदर्दी है, तो उन्हें बिना किसी संकोच के 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए किसी मुस्लिम चेहरे को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा केवल चुनाव के वक्त वोट बैंक साधने के लिए आजम खान जैसे नेताओं का इस्तेमाल करती है।
सपा पर लगाया हार का बहाना बनाने का आरोप विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर हो रहे विवाद पर राजभर ने कहा कि सपा को अपनी हार साफ नजर आ रही है, इसलिए वह प्रशासनिक दबाव का झूठा बहाना बना रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि MLC चुनाव एक अलग प्रक्रिया है, लेकिन इससे सपा की हताशा साफ झलकती है।
कांग्रेस और अन्य मुद्दों पर भी घेरा राजभर ने गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान का समर्थन किया जिसमें उन्होंने कांग्रेस के अगले 30 साल तक सत्ता से बाहर रहने की बात कही थी। इसके अलावा, वाराणसी एयर शो को लेकर कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि सैन्य अभ्यास देश की सुरक्षा के लिए जरूरी हैं, और इस पर राजनीति करना कांग्रेस की ओछी मानसिकता को दर्शाता है।
ब्राह्मण समाज को लेकर अखिलेश पर निशाना कैबिनेट मंत्री ने सपा पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक तरफ अखिलेश यादव ब्राह्मणों को लुभाने की बात करते हैं, तो दूसरी तरफ उनकी पार्टी के नेता आए दिन हिंदू देवी-देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणियां करते हैं। राजभर ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता इस बार सपा के बहकावे में आने वाली नहीं है।
*#WATCH | Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh: UP Minister Om Prakash Rajbhar says, ... Akhilesh Yadav is meeting Azam Khan only now, with elections approaching. Muslims are demanding education, healthcare, jobs and equal rights. They are now fighting for their rights and… pic.twitter.com/aofOFBVPbs
— ANI (@ANI) October 23, 2026
मुसीबत में दूरी, रिलीज पर बिहारी प्रेम : गुरमीत चौधरी की अपील पर भड़की जनता!
औरैया की वायरल प्रेम कहानी का दुखद अंत: 75 साल के दूल्हे को छोड़कर पति के पास लौटीं रानी
OPPO Reno 16 खरीदने का बना रहे हैं प्लान? झटका लगने से पहले जान लें नई कीमतें!
अरुणाचल सीमा पर चीन से फिर टकराव, ITBP के DG के दावे पर मोदी सरकार घेरे में
अस्पताल में नहीं मिला सहारा: बीमार पति को स्ट्रेचर पर खींचती दिखी बुजुर्ग महिला, सिसक उठी मानवता
वर्धा: मेडिकल जांच के दौरान महिला डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, पुलिस की मौजूदगी पर उठे सवाल
लातेहार: सर्पदंश पीड़िता से बदसलूकी पड़ी भारी, मनिका सीएचसी के चालक की सेवा समाप्त
अगले कुछ महीनों में देश में होगा बड़ा उलटफेर? राज ठाकरे की भविष्यवाणी से सियासी गलियारों में हलचल
तिब्बत में प्रलय: 7.0 तीव्रता के भूकंप से 16 मौतें, 300 से ज्यादा घर जमींदोज
बिहार MLC चुनाव से पहले हंगामा: RJD प्रत्याशी के घर पहुंची पुलिस, तेजस्वी बोले- डरने वाले नहीं