वर्धा: महाराष्ट्र के वर्धा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां तलेगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर श्रद्धा भुमरे को एक अपराधी ने सरेआम थप्पड़ मार दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि घटना के वक्त वहां पांच पुलिसकर्मी मौजूद थे।
क्या है पूरा मामला? आरोपी कादिर अली रज्जाक को पुलिस कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई थी। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब डॉक्टर श्रद्धा ने आरोपी को हस्ताक्षर करने के लिए कहा, तो वह अचानक भड़क गया और उसने डॉक्टर को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।
सीसीटीवी में कैद हुई करतूत यह पूरी शर्मनाक घटना पीएचसी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि पुलिसकर्मियों के सामने ही आरोपी ने डॉक्टर पर हमला कर दिया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में भारी आक्रोश है।
आरोपी पर सख्त धाराओं में केस घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को काबू में किया। कादिर अली रज्जाक के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब सरकारी कर्मचारी पर हमला करने और ड्यूटी में बाधा डालने की धाराओं के तहत उस पर अलग से मामला दर्ज किया गया है।
डॉक्टरों में भारी नाराजगी इस घटना के बाद वर्धा जिले के चिकित्सा जगत में हड़कंप मच गया है। मेडिकल एसोसिएशन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। डॉक्टरों ने पीएचसी और अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
बढ़ते हमलों पर बहस यह पहली बार नहीं है जब स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार की खबर आई है। इससे पहले पालघर के एक अस्पताल में भी डॉक्टरों के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। उस वक्त राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी नेता को पार्टी से बाहर कर दिया था। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार क्या ठोस कदम उठाएगी।
SHOCKING: Accused Slaps Lady Doctor Inside Police Presence
— Ramesh Speaks (@rameshofficial0) October 22, 2026
In Wardha Maharashtra, an accused named Qadir Ali slapped Dr. Shraddha Bhumre right inside a primary health center during medical examination.
Caught on CCTV this outrageous incident has sparked massive outrage among… pic.twitter.com/XjS2iYb8sz
शादी की जिद: मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग, मुंबई में बैठे प्रेमी से फोन पर हुआ निकाह
क्या चीन के साथ सैन्य समाधान की राह बंद हो गई है? पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का बड़ा खुलासा
IND vs NZ: ईशान किशन बाहर, क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे वैभव सूर्यवंशी?
फेल हो चुके प्रोडक्ट को बार-बार लॉन्च कर रही कांग्रेस: PM मोदी का तीखा प्रहार
भारत-पोलैंड की नई स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप : डिफेंस से लेकर AI तक, 2030 के लिए बना बड़ा रोडमैप
हरियाणा: बंदर को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल, इंसानियत शर्मसार
मां के अवैध संबंधों का गवाह बना बेटा, तो गला घोंटकर उतार दिया मौत के घाट; कानपुर में दहला देने वाली वारदात
टॉम क्रूज को मिलेगा सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान, AFI लाइफ अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए चुने गए हॉलीवुड सुपरस्टार
हैरी ब्रूक का ऐतिहासिक कारनामा: वनडे क्रिकेट में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड
मां की सलामती के लिए दौड़ पड़ा बिहार का लाल: 8,000 किमी का सफर तय कर बना कलयुग का श्रवण कुमार