अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी समुदाय और हिंदू मंदिरों को निशाना बनाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हाल ही में इलिनॉय के एक मंदिर में नरसंहार की नाकाम कोशिश के बाद से सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब इस नफरत के पीछे के असली चेहरों को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है।
टेक कंपनियों पर नफरत को बढ़ावा देने का आरोप भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने इस नफरती इकोसिस्टम के लिए सीधे तौर पर दिग्गज टेक कंपनियों को जिम्मेदार ठहराया है। सांसद का आरोप है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स भारत-विरोधी और हिंदू-विरोधी कंटेंट को रोकने के बजाय उससे तगड़ी कमाई कर रहे हैं। नफरती कंटेंट को ज्यादा व्यूज मिलते हैं, जिससे कंपनियों का मुनाफा बढ़ता है।
240% बढ़ा नफरती कंटेंट सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ ऑर्गनाइज्ड हेट की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए राजा कृष्णमूर्ति ने बताया कि नफरत फैलाने वाले पोस्ट की बाढ़ आ गई है। जनवरी 2024 से जून 2026 के बीच दक्षिण एशियाई लोगों को निशाना बनाने वाली 5 लाख से ज्यादा पोस्ट सामने आईं। महज कुछ महीनों में इन नफरती बयानों में 240 फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।
एक्शन में अमेरिकी सांसद, FBI को लिखा पत्र सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने इस गंभीर मामले पर एफबीआई (FBI) डायरेक्टर काश पटेल को पत्र लिखा है। इस पत्र का समर्थन 105 अन्य अमेरिकी सांसदों ने भी किया है। सांसदों ने एफबीआई से इस बात की जांच की मांग की है कि ऑनलाइन धमकियों और नफरत फैलाने में टेक प्लेटफॉर्म्स की वास्तविक भूमिका क्या है।
मंदिर की घटना ने बढ़ाई चिंता बीते 11 अक्टूबर को इलिनॉय के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में नरसंहार की कोशिश ने पूरे समुदाय को दहला दिया था। संयोग से उस वक्त सांसद राजा कृष्णमूर्ति खुद अपने परिवार के साथ वहीं मौजूद थे। हमलावर की राइफल जाम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। इस घटना के बाद से अमेरिका में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा और ऑनलाइन नफरत पर अंकुश लगाने की मांग तेज हो गई है।
Anti-Indian hate is exploding on social media, and Big Tech is profiting from it.
— Congressman Raja Krishnamoorthi (@CongressmanRaja) October 22, 2026
These companies have no incentive to stop the hatred they help spread. Congress must hold them accountable. pic.twitter.com/YlhUA72TW6
बर्लिन में पीयूष गोयल का प्रहार: कार्बन टैक्स पर यूरोपीय संघ को आईना दिखाया, आंकड़ों से बंद की बोलती
वर्दी पर दाग: नशे में धुत्त हेड कॉन्स्टेबल का वीडियो वायरल, चित्रकूट पुलिस ने किया सस्पेंड
भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टी20 का महामुकाबला कब और कहां देखें? नोट कर लें तारीख और समय
भाई, हमारी चिंता छोड़ो, अपना टोकरा उठाओ और निकलो : PM मोदी पर पवन खेड़ा का तीखा प्रहार
एआर रहमान की रामायण : 12 साल पुरानी भविष्यवाणी और एक चौंकाने वाला सच!
लंका दहन के लिए पूंछ में नहीं लगी आग, यूजर्स बोले- E20 फ्यूल का असर है क्या?
NEET UG एडमिशन का संकट: 4000 से ज्यादा सीटें खाली, सांसद ने PM से लगाई गुहार
कारगिल के अपमान से UN में बेनकाब हुआ पाकिस्तान: भारत ने याद दिलाई 1999 की शर्मनाक सच्चाई
बड़े पर्दे पर छाए गुरमीत और ईशा: तुम मेरे हो ने दर्शकों का दिल जीता, जानिए कैसी है फिल्म
दाऊद इब्राहिम को भारत आधारित बताने पर भड़का भारत, UN में पाकिस्तान की खोली पोल