नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट कर तहलका मचा दिया है। उन्होंने अपने खिलाफ चल रहे ऑनलाइन कैंपेन और उन पर निशाना साधने वाले ट्रोल्स पर जमकर भड़ास निकाली है।
ट्रोल्स पर कटाक्ष सौरव दास ने अपने पोस्ट में उन ट्रोल्स को आड़े हाथों लिया है, जो उनके खिलाफ साजिश की थ्योरी गढ़ रहे हैं। उन्होंने लिखा, 2 रुपये प्रति ट्वीट वाले अंधभक्त ट्रोल्स की बेतुकी साजिश की थ्योरी पढ़कर तो मेरी हंसी ही नहीं रुक रही है।
उन्होंने आगे कहा कि ऐसा लगता है कि आईटी सेल के इन मजदूरों को कोई नया काम मिल गया है, जो देश में बेरोजगारी की चरम स्थिति को दर्शाता है। सौरव ने एक पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए यह भी दावा किया कि उन्हें बदनाम करने के लिए एक व्यवस्थित तरीके से भारी पैसा खर्च किया जा रहा है।
क्राइम ब्रांच के सामने पेशी टली यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब सौरव दास और आशुतोष रांका को गुरुवार, 22 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने पेश होना था। सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने दिल्ली पुलिस से पेश होने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है।
संभावना है कि दिल्ली पुलिस अब उन्हें पूछताछ के लिए नया नोटिस जारी कर सकती है। गौरतलब है कि बुधवार को ही दोनों तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हुए थे, जिसके तुरंत बाद उन्हें क्राइम ब्रांच का नोटिस थमा दिया गया था।
जंतर-मंतर मामले में बढ़ी थीं मुश्किलें सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान नियमों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में कोर्ट ने पहले उन्हें 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था, जिसे बाद में 2 दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया था।
अब पुलिस की ओर से नए नोटिस की संभावना ने दोनों की कानूनी मुश्किलें फिर से बढ़ा दी हैं। फिलहाल, इन नेताओं की अगली रणनीति क्या होगी, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
Reading all the 2 rupees per tweet andhbhakt trolls with their wild conspiracy theories has got me rollinggggggg! 😭😂🪳 pic.twitter.com/QP8cH8B6yG
— Saurav Das (@SauravDassss) October 22, 2026
LAC पर चीन की चालबाजी से तनातनी, ITBP के सनसनीखेज खुलासे के बाद बैकफुट पर केंद्र सरकार
दिल्ली MCD सदन का महा-रण : प्रदूषण पर चर्चा के बीच माइक टूटे, फाइलें उड़ीं और शुरू हुई धक्का-मुक्की
हैरी ब्रूक का ऐतिहासिक धमाका: तोड़ा शुभमन गिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, वनडे में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक
दिल्ली की हवा जहरीली , बर्लिन में पीयूष गोयल ने यूरोप को आईना दिखाया
संयुक्त राष्ट्र में भारत की दहाड़: आतंकियों के वकीलों को भाविका मंगलानंदन ने दिया कारगिल वाला आईना
सनी देओल की सूर्या पर विवाद: मेडिकल प्रोफेशन के अपमान पर भड़की IMA, केंद्रीय मंत्री से की बड़ी मांग
भाई, हमारी चिंता छोड़ो, अपना टोकरा उठाओ और निकलो : PM मोदी पर पवन खेड़ा का तीखा प्रहार
क्राइस्टचर्च में ग्लेन फिलिप्स का जादुई स्विच हिट: इरफान पठान भी हुए मुरीद
क्या ChatGPT का खेल खत्म? दीपिंदर गोयल का Dark.ai ला रहा है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में क्रांति
रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर मचा बवाल, सुप्रिया सुले ने सरकार को घेरा