इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर एक विशेष निमंत्रण दिया है। नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इजरायल के आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। इस समारोह में उनके साथ फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार भी मौजूद रहेंगे।
कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कैप्टन स्मित मच्छार ने हाल ही में फ्लाईदुबई की एक उड़ान के दौरान विमान को हाईजैक करने की कोशिश को अपनी सूझबूझ से नाकाम कर दिया था। उनकी इस वीरतापूर्ण कार्रवाई ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा बटोरी है। नेतन्याहू ने इसी बहादुरी को सम्मानित करने के लिए कैप्टन मच्छार और पीएम मोदी दोनों को मशाल प्रज्वलित करने का न्योता दिया है।
आतंकवाद के खिलाफ साझा संकल्प सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए नेतन्याहू ने लिखा कि उन्होंने अपने मित्र पीएम मोदी से बात की है। उन्होंने कहा, जमीन पर और हवा में, भारत और इजरायल आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ रहे हैं। पीएम मोदी ने भी इस निमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया और दोनों देशों के बीच वर्षों पुराने मजबूत संबंधों की सराहना की।
द्विपक्षीय संबंधों और शांति पर चर्चा पीएम मोदी ने बताया कि बातचीत के दौरान उन्होंने भारत-इजरायल द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और साझेदारी को और गहरा करने की प्रतिबद्धता जताई। इसके अलावा, दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात और क्षेत्र में शांति बहाली की तत्काल आवश्यकता पर भी चर्चा की।
इजरायली राजनीति का विशेष एंगल राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इजरायल में चुनाव के माहौल के बीच नेतन्याहू का यह कदम बेहद महत्वपूर्ण है। नेतन्याहू अपनी विदेश नीति और वैश्विक नेताओं के साथ मजबूत संबंधों को अपनी बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश करना चाहते हैं। दिल्ली और यरुशलेम के बीच बढ़ती निकटता नेतन्याहू के कार्यकाल की एक अहम पहचान रही है, जिसका लाभ उन्हें चुनावी राजनीति में भी मिलता है।
कब होगा यह खास कार्यक्रम? इजरायल अपना स्वतंत्रता दिवस हिब्रू कैलेंडर (इयार महीने के 5वें दिन) के अनुसार मनाता है। अगले वर्ष, यह आयोजन 11 मई, 2027 की शाम से शुरू होकर 12 मई तक चलेगा। इस कार्यक्रम में मशाल जलाना इजरायल में एक अत्यधिक प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है। फिलहाल, इस निमंत्रण पर भारत सरकार की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
मैंने अपने मित्र, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उन्हें इज़राइल के स्वतंत्रता दिवस पर वीर भारतीय पायलट के साथ मशाल प्रज्वलित करने के लिए आमंत्रित किया।
— Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) October 22, 2026
मोदी ने निमंत्रण के लिए मुझे धन्यवाद दिया और कहा कि ज़मीन पर और हवा में, भारत और इज़राइल आतंकवाद के ख़िलाफ़… pic.twitter.com/L4FTUw81OH
इंदौर बना सेमीकंडक्टर का नया केंद्र: सीएम मोहन यादव आज करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का आगाज
ड्यूटी के दौरान डॉक्टर को जड़ा थप्पड़: वर्धा में पुलिस की मौजूदगी में अपराधी का दुस्साहस, डॉक्टरों में उबाल
टॉम क्रूज को मिलेगा सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान, AFI लाइफ अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए चुने गए हॉलीवुड सुपरस्टार
12 मैचों में 1109 रन, 4 शतक और 6 अर्धशतक: टीम इंडिया में धोनी के शहर के इस युवा की धमाकेदार एंट्री
MLC चुनाव में बवाल: सपा प्रत्याशी कैमरे के सामने फफक-फफक कर रोए, धर्म बदलने की दी धमकी
अंजलि अरोड़ा पर ₹1.20 करोड़ का कानूनी शिकंजा: इवेंट छोड़ना पड़ा भारी
इंटरनेशनल बॉर्डर, LoC और LAC: तीनों सीमाएं हैं, फिर भी क्यों हैं अलग?
संयुक्त राष्ट्र में भारत की दहाड़: आतंकियों के वकीलों को भाविका मंगलानंदन ने दिया कारगिल वाला आईना
BIRC 2026: अब क्वांटिटी नहीं क्वालिटी का दौर, चावल निर्यात के लिए चिराग पासवान का नया ब्लूप्रिंट
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: हिमालय के सीने से गुज़रेगी ट्रेन, 2 घंटे में पूरा होगा चारधाम का सफर