उत्तराखंड में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुई नोकझोंक का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस विवाद में पंजाबी गायक मीका सिंह की एंट्री हो गई है, जिन्होंने सीधे तौर पर भाजपा नेता को चुनौती दी है।
नवरात्रि के मौके पर उत्तराखंड में आयोजित एक कार्यक्रम में दलेर मेहंदी को बुलाया गया था। इस दौरान मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर ही दलेर मेहंदी को टोकते हुए परफॉर्मेंस रोकने और स्टेज से नीचे उतरने को कहा। मंत्री ने आरोप लगाया कि दलेर नशे की हालत में हैं और ठीक से बोल भी नहीं पा रहे हैं।
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद दलेर मेहंदी के समर्थन में बॉलीवुड के कई सितारे सामने आए हैं। अब मीका सिंह ने भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विनय गोयल को निशाने पर लेते हुए कहा, मैं उत्तराखंड आकर फ्री शो करने को तैयार हूँ, लेकिन पहले आप अपने मंत्री से कहिए कि वे दलेर मेहंदी से माफी मांगें।
मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि दलेर मेहंदी ने डेढ़ घंटे तक लगातार परफॉर्म किया और वहां मौजूद भीड़ उनके साथ झूम रही थी। मीका ने चुनौती दी, मैं आपको वीडियो भेजता हूँ, आप खुद देख लीजिए। अगर दलेर पाजी गलत साबित हुए, तो आप क्या कार्रवाई करेंगे? क्या नियम और जवाबदेही सिर्फ कलाकारों के लिए है?
इस पूरे प्रकरण पर भाजपा नेता विनय गोयल ने अपना बचाव करते हुए कहा कि दलेर मेहंदी के मंच पर इस तरह का व्यवहार श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने वाला है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि दलेर मेहंदी की तबीयत खराब थी, तो आयोजकों को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई?
विवाद बढ़ता देख कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भी अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि दलेर मेहंदी एक बड़े कलाकार हैं, इसी सम्मान के साथ उन्हें आमंत्रित किया गया था। बहरहाल, इस घटना ने राजनीतिक गलियारों और संगीत जगत के बीच एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। अब देखना यह है कि क्या यह मामला माफी के साथ खत्म होगा या तूल पकड़ेगा।
दिलेर मेहंदी पर फूटा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का गुस्सा
— Bhupi Panwar (@askbhupi) October 19, 2026
उत्तराखंड में एक कार्यक्रम के दौरान मशहूर पंजाबी सिंगर दिलेर मेहंदी को भजन गाने के लिए बुलाया गया था। जहां मौजूद मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, बोल तो पा नहीं रहे गाना क्या गाओगे!
आखिर क्यों नहीं बोल पा रहे थे दिलेर… pic.twitter.com/lAZ8G0B7hT
ट्रंप की धमकी का ईरान ने दिया करारा जवाब: कहा- हमारे पास है फादर ऑफ ऑल बम
सोनम वांगचुक का छलका दर्द: केंद्र सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का गंभीर आरोप, बोले- चीन नहीं मानता लद्दाख को भारत का हिस्सा
दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को बड़ा तोहफा: योगी सरकार ने 3 भत्तों में किया इजाफा
नोबेल और पुलित्जर न मिलने से भड़के ट्रंप, बोले- मुझे मिलना चाहिए था सम्मान, सब कुछ है फर्जी
महोबा में थप्पड़कांड : बीज की कालाबाजारी पकड़े जाने पर भड़के BJP विधायक, गोदाम प्रभारी को सरेआम जड़ा थप्पड़
अमित शाह का जन्मदिन: सीएम धामी और योगी ने बताया मजबूत भारत का शिल्पकार
एआर रहमान की रामायण : 12 साल पुरानी भविष्यवाणी और एक चौंकाने वाला सच!
यूपी में बड़ा तोहफा: 14.61 करोड़ राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज
जेल में अखिलेश-आजम की मुलाकात: आजम थे, आजम हैं और आजम रहेंगे , 2027 की बिसात पर चर्चा
12वीं मंजिल की खिड़की पर मौत से जूझती रही 3 साल की मासूम, पड़ोसियों के जांबाज कदम ने बचाई जान