चीन के फुजिआन प्रांत के झांगपिंग शहर से एक दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। एक 3 साल की मासूम बच्ची 12वीं मंजिल की खिड़की की ग्रिल में फंस गई और हवा में लटकती रही। नीचे मौत का गहरा खड्ड था, लेकिन पड़ोसियों की तत्परता ने एक बड़ा हादसा होने से रोक लिया।
मां गई थी राशन लेने, घर में अकेली थी बच्ची घटना उस समय हुई जब बच्ची घर में सो रही थी और उसकी मां राशन खरीदने के लिए बाहर गई थी। सोकर उठने के बाद बच्ची ने खिड़की की सुरक्षा ग्रिल से बाहर झांकने की कोशिश की। इसी दौरान उसका सिर सलाखों के बीच फंस गया और शरीर ग्रिल के बाहर लटक गया। 12वीं मंजिल की ऊंचाई पर जान बचाने के लिए बच्ची नन्हे हाथों से ग्रिल पकड़े छटपटाती रही।
देवदूत बने पड़ोसी, स्टूल लगाकर थामी जान जैसे ही बिल्डिंग के निवासियों को इस हादसे का पता चला, अफरा-तफरी मच गई। घर बंद होने के कारण रेस्क्यू में देरी हो सकती थी, लेकिन पड़ोसियों ने सूझबूझ दिखाई। वे तुरंत 11वीं मंजिल वाले फ्लैट में पहुंचे। अपनी जान जोखिम में डालकर खिड़की से बाहर झुकते हुए उन्होंने एक भारी स्टूल को ऊपर की तरफ बच्ची के पैरों के नीचे टिका दिया, ताकि उसका वजन उस पर आ सके और वह नीचे न गिरे।
फायर ब्रिगेड ने तोड़ा दरवाजा, बच्ची को सुरक्षित निकाला पड़ोसी काफी देर तक खिड़की से बाहर झुककर स्टूल थामे रहे और बच्ची को हिम्मत देते रहे। इसी बीच सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने 12वीं मंजिल के फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। रेस्क्यू टीम ने सावधानीपूर्वक ग्रिल को काटकर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल बच्ची स्वस्थ है और उसे अस्पताल ले जाया गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रेस्क्यू इस रोंगटे खड़े कर देने वाले रेस्क्यू का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग पड़ोसियों के साहस को देवदूत जैसा बताकर सलाम कर रहे हैं। वहीं, बड़ी संख्या में यूजर्स ने माता-पिता को भी नसीहत दी है कि छोटे बच्चों को घर में अकेला छोड़ना कितना खतरनाक साबित हो सकता है।
लेखक: शेख इंजमाम उल हक
太惊险了😱爸爸去上班,妈妈早起去买菜,一岁多的孩子被挂16楼阳台。
— 小牛 (@Xiaoniu6161) October 17, 2026
后续被众人合力救下🙏 pic.twitter.com/2cMDzwVuIc
एशियन पैरा गेम्स 2026: शॉट पुट में भारत का ऐतिहासिक क्लीन स्वीप , तीनों पदकों पर जमाया कब्जा
भारतीय जनसंघ के 75 साल: श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बीज से पीएम मोदी के विकसित भारत तक की गौरवगाथा
पूर्वोत्तर के युवक पर नस्लीय टिप्पणी करने वाले आमिर शौकीन पर कानूनी शिकंजा, पुलिस कर रही तलाश
महोबा में सरकारी बीज की कालाबाजारी: छापेमारी में पकड़े गए गोदाम प्रभारी को विधायक ने जड़ा थप्पड़
समाजवाद ही रामराज्य है : अखिलेश यादव के नए दांव से यूपी की सियासत में राम बनाम PDA की आहट
क्रिकेट की पिच से संघ के पथ संचलन तक: RSS के रंग में रंगे नजर आए केदार जाधव
रिहाई के बाद जश्न: आशुतोष रांका और सौरभ दास जेल से बाहर, केजरीवाल बोले- पूरा देश आपके साथ
20 नवंबर को भागलपुर आ सकते हैं पीएम मोदी, बिहार को मिल सकती हैं 4 बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात
वेंकटेश दग्गुबाती की एके 47 को मिली नई रिलीज डेट, फैंस का इंतजार हुआ खत्म
कानपुर में रूह कांपने वाली वारदात: कार की छत पर 1.5 किमी तक घसीटा, फिर कुचलकर उतारा मौत के घाट