पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने निर्वाचन आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर टिप्पणी की है।
प्रदर्शनकारियों का किया समर्थन दिल्ली में एक रामलीला कार्यक्रम के दौरान जब हामिद अंसारी से CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, अपना देश ऐसे ही चलता है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों का समर्थन करते हुए कहा कि वे भी हमारे ही अपने लोग हैं, हमारी ही जनता है।
त्योहारों का संदेश और जुड़ाव रामलीला उत्सव में शामिल हुए अंसारी ने कहा कि किसी भी त्योहार का मुख्य संदेश यही होता है कि सब खुश रहें और मिल-जुलकर त्योहार मनाएं। उन्होंने बताया कि वे पिछले 15-20 वर्षों से लगातार इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।
विवादों से पुराना नाता हामिद अंसारी के बयान पर राजनीति गरमाना नई बात नहीं है। उपराष्ट्रपति पद से हटने के बाद से ही उनके कई बयान विवादों में रहे हैं। 2017 में उन्होंने देश में असहिष्णुता और मुसलमानों में असुरक्षा की बात कही थी, जिसके बाद काफी सियासी बवाल हुआ था।
2021 और 2022 में भी अंसारी ने देश में मजहब के आधार पर असहिष्णुता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। उनके इन बयानों को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच अक्सर बहस देखने को मिलती रही है।
विपक्ष की आज अहम बैठक दूसरी ओर, SIR प्रक्रिया और CEC ज्ञानेश कुमार के विरोध को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक आक्रामक है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज (गुरुवार) गठबंधन के नेताओं की एक वर्चुअल बैठक बुलाई है।
माना जा रहा है कि इस बैठक में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित विपक्षी रैली की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी। यह बैठक केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की आगे की रणनीति के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है।
#WATCH | Delhi: Former Vice President Hamid Ansari says, On the occasion of a festival, the message is always the same: may everyone be happy. Let everyone celebrate the festival together. I come here every year; I’ve been coming for the past 15–20 years...
— ANI (@ANI) October 21, 2026
On the recent… pic.twitter.com/mzi8GyeVJl
खिताब बचाने के मिशन पर टीम इंडिया: अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप का बिगुल बजा
21 साल की उम्र में अराफात मिन्हास का विस्फोट : शाहिद अफरीदी और अब्दुल रज्जाक के खास क्लब में बनाई जगह
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के करीब, ट्रंप बोले- यह समझौता होगा पहले से बिल्कुल अलग
दिल्ली जल बोर्ड में बड़ा घोटाला: टेंडर से पहले ही काम शुरू, AAP ने लगाए संगीन आरोप
दिल्ली की सांसें फिर जहरीली: शहर का दम घोंट रही खराब हवा, जानें अपने इलाके का हाल
फ्रांस में भड़का भारी उपद्रव: भारतीय दूतावास ने जारी की सख्त एडवाइजरी, पेरिस जाने वाले इन बातों का रखें विशेष ध्यान
इतिहास को आकार देने वाले सेंगोल के शिल्पकार वुम्मिडी एथिराज का निधन, देश ने दी श्रद्धांजलि
दलेर मेहंदी का अपमान बर्दाश्त नहीं: मीका सिंह ने मंत्री सुबोध उनियाल को घेरा, मांगी सार्वजनिक माफी
3D पॉप-अप से पैठणी तक: राष्ट्रपति को मिला नासिक कुंभ का जादुई निमंत्रण, जानें क्या है खास
ड्रेसिंग रूम में खुश रहना जरूरी है : वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका न मिलने पर श्रेयस अय्यर का बड़ा खुलासा