नई दिल्ली: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। इस दौरान उन्हें नासिक-त्र्यंबकेश्वर में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 के धर्मध्वज (ध्वजारोहण) समारोह का आधिकारिक निमंत्रण दिया गया। हालांकि, इस निमंत्रण के साथ भेंट किया गया उपहार बॉक्स चर्चा का मुख्य केंद्र बना हुआ है।
खुलते ही उभरता है 3D कुंभ का दृश्य यह निमंत्रण पत्र पारंपरिक कागजी कार्ड से कोसों दूर है। इसे एक विशेष कलात्मक तकनीक से तैयार किया गया है। जैसे ही राष्ट्रपति ने इस बॉक्स को खोला, इसमें से नासिक कुंभ, गोदावरी नदी और आध्यात्मिक वातावरण को दर्शाता एक त्रि-आयामी (3D पॉप-अप) दृश्य जीवंत हो उठा, जिसने वहां उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
पांच इंद्रियों को जागृत करने वाली अनूठी थीम इस उपहार सेट की सबसे बड़ी विशेषता इसकी 5-सेंस थीम है। इसे मानव की पांचों इंद्रियों—देखने, सुनने, सूंघने, स्वाद लेने और स्पर्श करने—को सक्रिय करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। इसके जरिए महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और कुंभ के आध्यात्मिक महत्व को एक नए और आधुनिक अनुभव के साथ पेश किया गया है।
आदिवासी संस्कृति को मिला सम्मान गिफ्ट बॉक्स में शबरी नेचुरल्स के उत्पाद शामिल किए गए हैं, जो आदिवासी सशक्तीकरण की कहानी कहते हैं। इसमें महुआ के फूलों से बनी वस्तुएं, बांस की कलाकृतियां, जंगली शहद, अगरबत्ती और मोटे अनाज (मिलेट्स) रखे गए हैं। यह विशेष पहल आदिवासी कारीगरों के कौशल को वैश्विक पहचान दिलाने और उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।
पैठणी साड़ी और नासिक का स्वाद उपहार के सेट में महाराष्ट्र की पहचान मानी जाने वाली प्रसिद्ध येवला पैठणी साड़ी भी शामिल है, जो राज्य की समृद्ध वस्त्र परंपरा को दर्शाती है। इसके साथ ही नासिक की कृषि और पाक-कला का स्वाद भी इस उपहार में मौजूद है। इसमें नासिक के मशहूर चिवड़े के साथ काली किशमिश, काजू और पारंपरिक मिठाइयां शामिल की गई हैं।
कुंभ की भव्यता की तैयारी उपराष्ट्रपति, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार की मौजूदगी में हुई यह मुलाकात 31 अक्टूबर को होने वाले ध्वजारोहण समारोह की भव्यता का संकेत दे रही है। नासिक सिंहस्थ कुंभ के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है और प्रशासन ने गोदावरी तट पर एक लाख दीपों के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा है।
Chief Minister of Maharashtra Shri Devendra Fadnavis, Deputy Chief Ministers Shri Eknath Shinde and Smt Sunetra Ajit Pawar, along with others, called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/YiTfiuujaA
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 21, 2026
इतिहास को आकार देने वाले सेंगोल के शिल्पकार वुम्मिडी एथिराज का निधन, देश ने दी श्रद्धांजलि
भारत का दुश्मन कौन है? : सत्ता परिवर्तन की मांग पर भड़के संबित पात्रा, विपक्ष को दी कड़ी चेतावनी
समाजवाद ही रामराज्य है : अखिलेश यादव के नए दांव से यूपी की सियासत में राम बनाम PDA की आहट
दिल्ली के बीकानेर हाउस में सेंसरशिप का विवाद: रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाई गईं, प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा
गया जी: दरोगा के दो बेटों पर जानलेवा हमला, एक की मौत; एक आरोपी गिरफ्तार
हर की पौड़ी का बदला रूप: गंगा में पानी कम, श्रद्धालुओं को लोटे से करना पड़ रहा स्नान
कानपुर में हैवानियत: कार की छत पर हाथ फंसाकर युवक को डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, रोंगटे खड़े कर देगी यह घटना
कर्नाटक के दशहरा जुलूस में मची अफरातफरी, बिदके हाथी ने कारें पलटीं और तोड़ी अंबारी
गोल्डन टेंपल में अचानक रो पड़ीं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना भी रह गए हैरान!
स्टंप उखड़ गए, फिर भी नहीं मिला विकेट! क्रिकेट के मैदान पर मचा बवाल