नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आगामी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के आधिकारिक कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट 21 जनवरी से 6 फरवरी के बीच बांग्लादेश और नेपाल की मेजबानी में खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगी।
डिफेंडिंग चैंपियन भारत को ग्रुप ए में रखा गया है। भारत का मैच शेड्यूल इस प्रकार है:
इस विश्व कप में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार-चार के चार समूहों में बांटा गया है। ग्रुप चरण के मुकाबले 26 जनवरी तक चलेंगे, जिसके बाद सुपर सिक्स राउंड की शुरुआत होगी। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले चट्टोग्राम में खेले जाएंगे। सेमीफाइनल 4 फरवरी को, जबकि खिताबी मुकाबला 6 फरवरी को आयोजित होगा।
टूर्नामेंट की शुरुआत 21 जनवरी को बांग्लादेश और यूएई के बीच मैच से होगी। इसी दिन ऑस्ट्रेलिया का सामना नाइजीरिया से सिलहट में होगा। वहीं, नेपाल अपनी मेजबानी का आगाज आयरलैंड के खिलाफ 22 जनवरी को करेगा।
ICC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता ने कहा कि अंडर-19 विश्व कप भावी सितारों को तराशने का सबसे बड़ा मंच है। उन्होंने कहा, बांग्लादेश और नेपाल में टूर्नामेंट आयोजित करना इन देशों में क्रिकेट की लोकप्रियता को नई ऊंचाइयां देगा। युवा खिलाड़ियों के लिए अपने देश का प्रतिनिधित्व करना एक महान अवसर है।
16 teams 👊
— ICC (@ICC) October 21, 2026
41 matches 🏏
The ICC Women s T20 #U19WorldCup 2027 fixtures are confirmed 🤩
More ➡️ https://t.co/atd1WxBfo1 pic.twitter.com/qJm6ynKda4
मंच पर बिगड़े हालात: जब अक्षरा सिंह ने प्रशंसक को सिखाया तमीज का पाठ , फिर कहा- आई लव यू
दशहरा पर CM का बड़ा तोहफा: बंगाल में टैक्स फ्री हुई रणबीर कपूर की रामायण
सूडान की सीमा पर मौत का तांडव: ड्रोन हमले में 153 लोगों की जलकर मौत, दहला अबेई
तुम्हें इस तरह मारूंगी कि लोग याद रखेंगे : लखनऊ कैफे मालिक की मौत मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे की खौफनाक ऑडियो क्लिप वायरल
गोल्डन टेंपल में सारा अली खान का भावुक वीडियो वायरल, फूट-फूटकर रोती दिखीं एक्ट्रेस
झोटा मर्डर केस: CBI की एंट्री, पंजाब में अब ड्रग माफियाओं की खैर नहीं!
टाइगर श्रॉफ केस: डेड लेटर बॉक्स के जरिए हथियारों की सप्लाई, सिंडिकेट ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
एशियन पैरा गेम्स 2026: आयुष वर्मा का स्वर्ण धमाका, आर्चरी में शीतल-पायल का जलवा
रिहाई के बाद जश्न: आशुतोष रांका और सौरभ दास जेल से बाहर, केजरीवाल बोले- पूरा देश आपके साथ
गोल्डन टेंपल में अचानक फूट-फूटकर रोने लगीं सारा अली खान, वीडियो देख फैंस हुए परेशान