कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपने अभियान को विराम देते हुए समर्थकों से घर लौटने की अपील की थी। लेकिन, उनके इस बयान के 24 घंटे के भीतर ही राजनीतिक समीकरण बदलते दिखे।
अब सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और दीपके के सहयोगी प्रशांत भूषण ने 23 अक्टूबर (शुक्रवार) को पीपल्स मार्च निकालने का बड़ा ऐलान कर दिया है। आश्चर्य की बात यह है कि इस मार्च में खुद अभिजीत दीपके का नाम भी शामिल है।
प्रशांत भूषण ने सोशल मीडिया के जरिए पीपल अगेंस्ट SIR (People Against SIR) बैनर तले इस विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। उन्होंने चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए देशभर में जंतर-मंतर जैसे विरोध प्रदर्शन शुरू करने की बात कही है।
प्रशांत भूषण ने अपने पत्र में तीखे लहजे में कहा कि भारतीय लोकतंत्र गहरे संकट में है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया को हाईजैक कर लिया गया है और चुनाव आयोग निष्पक्षता छोड़ केवल सत्ता की सेवा कर रहा है। भूषण ने युवाओं, किसानों, मजदूरों और विभिन्न नागरिक संगठनों से सड़क पर उतरने की अपील की है।
इस आंदोलन को विस्तार देने के लिए प्रशांत भूषण ने विपक्षी INDIA गठबंधन के दलों से भी मार्च में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने हर हाथ में तिरंगा और हर गली में जंतर-मंतर का नारा देते हुए एक व्यापक जन आंदोलन की नींव रखने का दावा किया है।
यह मार्च 7 सूत्रीय मांगों को लेकर निकाला जा रहा है, जिसमें प्रमुख हैं:
प्रशांत भूषण द्वारा जारी सूची के अनुसार, इस पीपल्स मार्च में प्रकाश राज, प्रशांत भूषण, पराकला प्रभाकर, राकेश टिकैत, अंजलि भारद्वाज, गणेश देवी, तुषार गांधी, अभिजीत दीपके, नेहा बोरा, आइशी घोष और विराज देवांग जैसे प्रभावशाली नाम शामिल होंगे। अब देखना यह होगा कि दीपके की घर वापसी की अपील के बाद यह मार्च कितना असरदार साबित होता है।
*To the Press*
— Prashant Bhushan (@pbhushan1) October 21, 2026
On behalf of
*People Against SIR*
Dated: October 20th, 2026.
*Call to the Nation*
*Let’s rise to the Challenge*
Dear Citizens of this Country,
Indian democracy is in a very deep Crisis. The electoral process has been hijacked. The voter list has been… pic.twitter.com/wQaH66rXhn
साड़ी में लेडी सिंघम : दशहरे पर IPS अंकिता शर्मा का AK-47 फायरिंग करते वीडियो वायरल
भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम पर CM विष्णुदेव साय का भरोसा, विकसित भारत के संकल्प पर दिया जोर
बदल गया टाइम! कल दोपहर में होगा भारत-न्यूजीलैंड का महामुकाबला, जानिए टॉस और मैच का सटीक समय
उद्धव ठाकरे का हुंकार: हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराओ , मोदी सरकार पर बोला तीखा हमला
CJP का नया खुलासा: अभिजीत दिपके बोले- मैं बस मोहरा था, असली मास्टरमाइंड सौरव और आशुतोष हैं
कर्जमाफी का इंतज़ार, सूखी फसल और बेटी की फीस का तनाव; नांदेड़ के किसान ने वीडियो बनाकर दी जान
मैदान से संघ के पथ संचलन तक: पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव का नया अवतार
रील बनाने की सनक में डूबे माता-पिता, लहरों में फंसी मासूम बच्ची; अजनबी ने बचाई जान
मंच पर लड़खड़ाए पप्पू यादव: कटिहार में अचानक बिगड़ी तबीयत, बाल-बाल बचे सांसद
हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश: 100 से अधिक अमेरिकी सांसदों ने FBI से की हेट क्राइम जांच की मांग