दशहरा रैली में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार पर जोरदार हमला बोला है। शिवाजी पार्क में उमड़ी भीड़ के बीच ठाकरे ने सत्ता परिवर्तन का बिगुल फूंकते हुए सरकार को खुली चुनौती दी।
वोट चोरी का खेल और बैलेट पेपर की चुनौती ठाकरे ने देश में हो रहे चुनावों की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, अगर सरकार को खुद पर इतना भरोसा है, तो हिम्मत दिखाएं और आगामी चुनाव बैलेट पेपर से कराएं। तब पता चलेगा कि जनता किसके साथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि 13 करोड़ लोगों का मताधिकार छीना जा रहा है और देश में वोट चोरी का खेल चल रहा है।
किसानों की बदहाली पर बरसे ठाकरे राज्य की डबल इंजन सरकार को आड़े हाथों लेते हुए ठाकरे ने कहा कि ये सिर्फ घोषणाओं की मशीन है। उन्होंने कहा, सरकार ने किसानों को 5 हजार रुपये फेंककर उनका मजाक उड़ाया है। नमो किसान योजना की किस्तें अभी तक नहीं पहुंची हैं। लोन माफी के नाम पर केवल खानापूर्ति हो रही है, जबकि किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं।
मोहन भागवत से तीखा सवाल उद्धव ठाकरे ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से सीधा सवाल किया। उन्होंने पूछा, क्या यह सच है कि आजादी के बाद भी कुछ वर्षों तक तिरंगा नहीं फहराया गया? क्या आज भी तिरंगे को लेकर मन में द्वेष है? छात्रों पर लाठियां बरसाना और तिरंगा यात्रा निकालने पर उन्हें प्रताड़ित करना किस बात का संकेत है?
अंधारे और राउत का सरकार पर निशाना रैली में सुषमा अंधारे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि शिंदे भाजपा के दबाव में काम कर रहे हैं और उनमें मुख्यमंत्री पद की गरिमा बनाए रखने की क्षमता का अभाव है।
वहीं, संजय राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर माफिया राज को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया। राउत ने कहा कि गृह मंत्री राजनीतिक लाभ के लिए देश में बिश्नोई जैसे तत्वों को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि शिवसेना जल्द ही अपना असली चुनाव चिह्न धनुष-बाण वापस हासिल करेगी।
चींटियों की तरह एकजुट होकर काटो अपने समर्थकों को मंत्र देते हुए ठाकरे ने कहा कि चींटियां मुर्गियों से ज्यादा खतरनाक होती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भी चींटियों की तरह एकजुट हों और सत्ता के उस हिस्से को काटें जो जनता के लिए मुश्किलें पैदा कर रहा है। उन्होंने साफ कर दिया कि यह लड़ाई अब सत्ता परिवर्तन की है और वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।
शिवतीर्थावर महाराष्ट्र पुन्हा एकदा एकवटला, नवी क्रांती घडविण्यासाठी! आज आपल्या परंपरेनुसार निष्ठावंतांचा दसरा मेळावा उत्साहात पार पडला. महाराष्ट्रातील गावखेड्यातून विचारांचं सोनं लुटण्यासाठी आलेल्या प्रत्येक शिवसैनिकाच्या मनात एकच धग होती, संविधान रक्षणासाठी बदल घडवायलाच हवा आणि त्यासाठी आम्ही एकजुटीने, प्राणपणाने लढू! ह्याच निर्धाराला बळ दिलं, पक्षप्रमुख मा.श्री.उद्धवसाहेब ठाकरे ह्यांच्या करारी बाण्याने! आम्ही महाराष्ट्रधर्माच्या कर्तव्याला कधीच चुकत नाही आणि पळतही नाही; हाच विचार घेऊन आता पुढची वाटचाल करायची आहे, हा विश्वास त्यांनी व्यक्त केला. ह्या मेळाव्याला निष्ठावंत शिवसैनिक उपस्थित होते.
— ShivSena - शिवसेना Uddhav Balasaheb Thackeray (@ShivSenaUBT_) October 20, 2026
दिल्ली से लेह तक दहका रावण , बुराई पर अच्छाई की जीत के साक्षी बने देश के दिग्गज
भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम पर CM विष्णुदेव साय का भरोसा, विकसित भारत के संकल्प पर दिया जोर
ESIC का बड़ा फैसला: अब अंतिम संस्कार के लिए मिलेंगे 20,000 रुपये, जानें क्या बदला
न्यूजीलैंड में इंडिया फीवर : टी20 सीरीज के लिए 1.10 लाख टिकट बिके, क्राइस्टचर्च पहुंची टीम इंडिया
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: सीबीआई ने संभाली कमान, पंजाब सरकार ने अचानक क्यों बदला रुख?
गाली देने से कुछ नहीं होगा, ड्रग्स का धंधा बंद करें : पंजाब में AAP पर बरसे अमित शाह
टीम इंडिया में वापसी को लेकर छलका मोहम्मद शमी का दर्द, कहा- खेलने और बेस्ट देने के अलावा मैं क्या कर सकता हूं?
टीम इंडिया के मैच अब मुफ्त में! पंजाब में होने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऐसे पाएं फ्री पास
221 फीट का रावण और 30 फीट का कॉकरोच : जानें आपके शहर में रावण दहन का सही समय
टाइगर श्रॉफ पर हमला: कोटा से मुंबई तक 17 घंटे का हाई-रिस्क सफर, एंटी-एक्सटॉर्शन सेल में गहन पूछताछ