दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ हुई कथित बदसलूकी ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया है कि पेरिस से लौटने के दौरान मुख्यमंत्री को एयरपोर्ट पर 3 घंटे तक रोके रखा गया और उन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
AAP पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने इस घटना को केंद्र सरकार की पंजाब-विरोधी मानसिकता का हिस्सा बताया है। पन्नू ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाबियत को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ती। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उन पर दबाव होने की बात भी स्वीकार की।
पार्टी का दावा है कि यह कार्रवाई भगवंत मान के फ्रांस दौरे से उपजी नाराजगी का नतीजा है। मुख्यमंत्री राज्य के प्रोडक्ट्स को प्रमोट करने के लिए पेरिस गए थे, जबकि केंद्र सरकार ने इस यात्रा के लिए उन्हें एनओसी (NOC) देने से इनकार कर दिया था। पन्नू ने कहा कि अदालत के आदेश के बाद ही सीएम विदेश गए थे, जिससे केंद्र सरकार बौखला गई है।
दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि बीजेपी के मुख्यमंत्रियों और प्रधानमंत्री के विदेश दौरों पर तो कोई सवाल नहीं उठता, लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ ऐसा व्यवहार दर्शाता है कि केंद्र सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर पंजाब का गला घोंटने के कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चाहे दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का लंबा संघर्ष हो या राज्य के फंड को रोकना, केंद्र सरकार लगातार पंजाब के हितों के खिलाफ काम कर रही है। फिलहाल, इस पूरे मामले पर केंद्र सरकार की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
VIDEO | AAP Delhi president Saurabh Bharadwaj on Punjab CM Bhagwant Mann reportedly being detained for three hours at Delhi airport, says, The central government is now openly showing step-motherly attitude. BJP CMs go on foreign visits frequently. PM Modi visits foreign… pic.twitter.com/l1cyO8UvQR
— Press Trust of India (@PTI_News) October 21, 2026
दिल्ली एयरपोर्ट पर CM भगवंत मान को रोका, 50 हजार का जुर्माना: AAP का केंद्र पर बड़ा हमला
स्टंप उखड़ गए, फिर भी नहीं मिला विकेट! क्रिकेट के मैदान पर मचा बवाल
रिलीज से पहले रणबीर कपूर की रामायण को बड़ी राहत, पश्चिम बंगाल में हुई टैक्स-फ्री
स्कूल बना अखाड़ा: प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन के बीच जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
देवरिया में दशहरे की खुशियां मातम में बदली: झोपड़ी में लगी आग से पिता-पुत्र समेत 3 की मौत
20 नवंबर को भागलपुर आ सकते हैं पीएम मोदी, बिहार को मिल सकती हैं 4 बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात
दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव: अमित मिश्रा बने टीम के नए स्पिन बॉलिंग कोच
सीएमआरएल मामला: सुप्रीम कोर्ट से पिनराई विजयन को बड़ी राहत, 7 दिन तक जांच पर रोक
पंजाब में नशे का तांडव देख भावुक हुए अमित शाह, बोले- जीवन में ऐसा दर्द पहले कभी नहीं हुआ
पीएम मोदी की एकजुटता वाली अपील पर मनोज झा का तंज: बोले- बेरोजगारी और असमानता पर कब बोलेंगे?