इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के महासंग्राम से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी कोचिंग तिकड़ी को और भी घातक बना दिया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को पूर्व अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा को टीम का नया स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त करने की अधिकारिक घोषणा की है।
43 वर्षीय अमित मिश्रा का दिल्ली टीम के साथ पुराना और गहरा रिश्ता रहा है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत इसी फ्रेंचाइजी से की थी। अपने पूरे करियर में मिश्रा ने कुल 10 सीजन दिल्ली की जर्सी पहनी है। खिलाड़ी के रूप में टीम को कई जीत दिलाने के बाद, अब वह नई भूमिका में अपनी रणनीति से टीम को चैंपियन बनाने की कोशिश करेंगे।
मिश्रा की नियुक्ति के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कोचिंग स्टाफ का कायापलट कर दिया है। टीम की कमान अब सौरव गांगुली के हाथों में है, जिन्हें हेड कोच नियुक्त किया गया है। इसके अलावा युवराज सिंह (बैटिंग और असिस्टेंट कोच) और चामिंडा वास (फास्ट बॉलिंग कोच) की मौजूदगी से दिल्ली का कोचिंग ग्रुप बेहद अनुभवी और संतुलित नजर आ रहा है।
गेंदबाजी में मिश्रा का अनुभव दिल्ली के लिए संजीवनी साबित हो सकता है। वे आईपीएल इतिहास के एकमात्र गेंदबाज हैं, जिन्होंने तीन बार हैट्रिक ली है। अपने आईपीएल करियर के 162 मैचों में उन्होंने 174 विकेट चटकाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए वे सर्वाधिक विकेट (110) लेने वाले गेंदबाज भी हैं।
पिछले कई सीजन से दिल्ली का अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने का सपना अधूरा है। इस बार नए कोचिंग स्टाफ और अनुभवी खिलाड़ियों की मेंटरशिप में टीम पूरी तरह बदली हुई नजर आएगी। स्पिन विभाग में मिश्रा का मार्गदर्शन अक्षर पटेल और अन्य युवा स्पिनरों के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
2️⃣0️⃣0️⃣8️⃣ ⏩ 2️⃣0️⃣2️⃣7️⃣
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) October 21, 2026
Welcome back home, Mishra ji 💙❤️ pic.twitter.com/Tsqe9ag4rD
दिल्ली में 1 नवंबर से प्रदूषण पर महा-सर्जिकल स्ट्राइक , बाहरी वाहनों की एंट्री पर रोक
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: सीबीआई ने संभाली कमान, पंजाब सरकार ने अचानक क्यों बदला रुख?
रील के लिए दांव पर लगाई बच्चे की जान: समुद्र किनारे माता-पिता की लापरवाही का वीडियो वायरल
जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के साथ हाथापाई, कॉलर पकड़ने का वीडियो हुआ वायरल
एशियन पैरा गेम्स 2026: आयुष वर्मा का स्वर्ण धमाका, आर्चरी में शीतल-पायल का जलवा
जेल से बाहर आए सौरव दास और आशुतोष रांका, मेरे भाई आजाद हैं कहकर भावुक हुए अभिजीत दीपके
31 दिसंबर, 2029 तक नशा मुक्त होगा भारत: गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा संकल्प
CJP का नया खुलासा: अभिजीत दिपके बोले- मैं बस मोहरा था, असली मास्टरमाइंड सौरव और आशुतोष हैं
हार्दिक पांड्या के बाहर होने से मुंबई इंडियंस की बढ़ी टेंशन, क्या ये दो दिग्गज संभालेंगे टीम की कमान?
मर्डर के दोषी को जमानत, तिरंगा लहराने वाले जेल में : सौरव-आशुतोष की गिरफ्तारी पर ध्रुव राठी का तीखा प्रहार