कुआलालंपुर: भारत से फरार भगोड़े इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक का एक नया चेहरा सामने आया है। एक स्टिंग ऑपरेशन में नाइक ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए भारत वापसी को लेकर बड़ी शर्त रख दी है। नाइक ने साफ कहा है कि वह भारत तभी लौटेगा, जब केंद्र में मोदी सरकार सत्ता से बाहर हो जाएगी।
मोदी सरकार में वापसी संभव नहीं स्टिंग के दौरान जाकिर नाइक ने डर जाहिर किया कि अगर वह मौजूदा सरकार के कार्यकाल में भारत आता है, तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा और वह दोबारा बाहर नहीं निकल पाएगा। उसने माना कि वह भारत की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है और सत्ता परिवर्तन का इंतजार कर रहा है।
सत्ता परिवर्तन की साजिश का समर्थन इस खुलासे में यह भी सामने आया है कि जाकिर नाइक भारत में सक्रिय कुछ समूहों, जैसे कि सिटिजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस (CJP) का समर्थकर है। वह खुले तौर पर उन लोगों के साथ खड़ा है जो भारत में सत्ता परिवर्तन की कोशिश कर रहे हैं। नाइक ने इशारों ही इशारों में केंद्र में विपक्षी सरकार की वकालत भी की है।
2016 से है फरार बता दें कि जाकिर नाइक साल 2016 से भारत से फरार है और फिलहाल मलेशिया में छिपा हुआ है। उस पर भारत में भड़काऊ भाषण देने, टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर आरोप हैं। उसकी संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) को सरकार पहले ही UAPA के तहत प्रतिबंधित कर चुकी है।
विशेषज्ञों की राय इस स्टिंग के सामने आने के बाद रक्षा विशेषज्ञों और राजनेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि जाकिर नाइक का यह कबूलनामा देश की सुरक्षा और संप्रभुता के खिलाफ उसकी सोची-समझी साजिश को उजागर करता है। वहीं, भाजपा ने इसे देश से प्रेम करने वाले हर भारतीय के लिए एक चेतावनी बताया है।
जाकिर नाइक का यह बयान उसके मनसूबों को स्पष्ट करता है कि वह कैसे विदेशों में बैठकर भारत में अस्थिरता पैदा करने की ताक में बैठा है। अब देखना यह होगा कि सुरक्षा एजेंसियां इस नए इनपुट पर क्या कदम उठाती हैं।
#RepublicStingsZakirNaik | “This expose must be seen every Indian who loves their country”: Nalin Kohli, National Spokesperson, BJP, (@NalinSKohli)
— Republic (@republic) October 21, 2026
The Explosive and Unmissable sting operation now #LIVE, on-air, and online: https://t.co/AjyMIFNjrT
Ask Arnab now LIVE on Republic… pic.twitter.com/59vDf5gOzB
साड़ी में लेडी सिंघम : दशहरे पर IPS अंकिता शर्मा का AK-47 फायरिंग करते वीडियो वायरल
एशियन पैरा गेम्स 2026: प्रवीण कुमार का स्वर्णिम धमाका, हाई जंप में तोड़ा रिकॉर्ड
दिल्ली एयरपोर्ट पर CM भगवंत मान को रोका, 50 हजार का जुर्माना: AAP का केंद्र पर बड़ा हमला
दलेर मेहंदी के अपमान पर भड़के बॉलीवुड सितारे, कहा- लेजेंड्स के साथ ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं
शिवा शर्मा मर्डर केस: नागपुर में पकड़े गए तीनों आरोपी, यूपी पुलिस की गिरफ्त में श्रद्धा दुबे और उसके साथी
सीएमआरएल मामला: सुप्रीम कोर्ट से पिनराई विजयन को बड़ी राहत, 7 दिन तक जांच पर रोक
Samsung Galaxy S23 सीरीज के लिए Android 17 का तोहफा: शुरू हुआ One UI 9.0 का अपडेट, जानें क्या है खास
मंच पर बिगड़े हालात: जब अक्षरा सिंह ने प्रशंसक को सिखाया तमीज का पाठ , फिर कहा- आई लव यू
भारतीय जनसंघ के 75 साल: श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बीज से पीएम मोदी के विकसित भारत तक की गौरवगाथा
हरमनप्रीत और पूरी टीम पर स्मृति मंधाना का बड़ा बयान: कप्तानी की पहली जीत के बाद क्या बोलीं स्टार खिलाड़ी?