शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर दिए गए विवादित बयानों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। राउत ने दावा किया कि अप्रैल 2027 के आखिरी हफ्ते में मोदी सरकार गिर जाएगी।
इस दावे पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने राउत पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे व्यक्ति का दावा कोई गंभीरता से नहीं लेता जिसे सुप्रीम कोर्ट में अवमानना के लिए दस बार माफी मांगनी पड़ी हो।
मजाक बनकर रह गया दावा: शाइना एनसी शाइना एनसी ने राउत को सलाह देते हुए कहा, उन्हें सबसे पहले अपना वकील बदलने की कोशिश करनी चाहिए। वह किस तरह की भविष्यवाणी कर रहे हैं? प्रधानमंत्री के बारे में टिप्पणी करने से पहले उन्हें अपनी बातों पर गौर करना चाहिए।
शाइना ने याद दिलाया कि राउत ने पहले दावा किया था कि राम मंदिर के मुहूर्त की टाइमिंग गलत है और मंदिर गिर जाएगा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, मंदिर आज भी वहीं मजबूती से खड़ा है, जबकि उनकी (राउत की) पार्टी ही गिर गई और हमारे पास अब 60 विधायक हैं।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग वाले बयान पर भी घेरा राउत द्वारा भाजपा पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग को चलाने का आरोप लगाने पर भी शाइना एनसी ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, अगर भाजपा ऐसा करती, तो सलमान खान को सुरक्षा किसने दी? साबरमती जेल में बैठे अपराधी पर केंद्र का नियंत्रण है। राउत जी, ऐसे बयान सोच-समझकर दिया कीजिए।
क्या कहा था संजय राउत ने? शिवाजी पार्क में आयोजित दशहरा रैली के दौरान संजय राउत ने भविष्यवाणी की थी कि अप्रैल 2027 के आखिरी सप्ताह में मोदी सरकार सत्ता से बाहर हो जाएगी। उन्होंने राम मंदिर के मुहूर्त का हवाला देते हुए केंद्र सरकार के मुहूर्त के खत्म होने की बात कही थी।
राहुल गांधी के वियतनाम दौरे पर बोले राउत कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वियतनाम दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर संजय राउत ने हंसते हुए जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को लौटने दीजिए, फिर रिजीम चेंज (सत्ता परिवर्तन) हो जाएगा। राउत का यह बयान अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
#WATCH | Mumbai: On Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut, Shiv Sena leader Shaina NC says, How can someone like Sanjay Raut, who has had to apologize ten times to the Supreme Court for contempt, claim to change the Prime Minister? What kind of predictions is he making? He should first… pic.twitter.com/zyHdWexper
— ANI (@ANI) October 21, 2026
पीएम मोदी की एकजुटता वाली अपील पर मनोज झा का तंज: बोले- बेरोजगारी और असमानता पर कब बोलेंगे?
त्यौहार पर परिवार के साथ रहें: अभिजीत दिपके की भावुक अपील, बोले- ‘आशुतोष और सौरव हमारे असली लीडर’
टीम इंडिया के मैच अब मुफ्त में! पंजाब में होने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऐसे पाएं फ्री पास
भावुक हुईं हरमनप्रीत: कोच का नाम लेते ही छलके आंसू, बीच में ही छोड़ा इंटरव्यू
खिताब बचाने के मिशन पर टीम इंडिया: अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप का बिगुल बजा
दिल्ली एयरपोर्ट पर सीएम भगवंत मान को 3 घंटे रोके जाने पर बवाल, आप और विपक्ष आमने-सामने
शादी की खुशियां बनीं मातम: बिजनौर में बाराती की नुकीले सूए से बेरहमी से हत्या
स्टेज से ही लगा दी क्लास: अक्षरा सिंह ने फब्तियां कसने वाले युवाओं को सिखाया जेन-जी होने का मतलब
पंजाब में नशे का तांडव देख भावुक हुए अमित शाह, बोले- जीवन में ऐसा दर्द पहले कभी नहीं हुआ
मंच पर बिगड़े हालात: जब अक्षरा सिंह ने प्रशंसक को सिखाया तमीज का पाठ , फिर कहा- आई लव यू