रेनो ने अपनी बहुप्रतीक्षित नई Duster Hybrid को भारतीय बाजार में उतार दिया है। दमदार लुक और बेहतरीन माइलेज के तालमेल के साथ आई यह SUV उन ग्राहकों के लिए खास है, जो पेट्रोल के भारी खर्च से बचना चाहते हैं। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपये रखी है।
वेरिएंट और कीमतें नई रेनो डस्टर हाइब्रिड तीन प्रमुख वेरिएंट में उपलब्ध होगी। 31 दिसंबर 2026 तक डिलीवरी लेने वाले खरीदारों को इस शुरुआती कीमत का लाभ मिलेगा:
बुकिंग और डिलीवरी का गणित इस SUV की बुकिंग 21,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ शुरू कर दी गई है। कंपनी ने जानकारी दी है कि वाहनों की डिलीवरी नवंबर 2026 से शुरू होगी। प्राथमिकता के आधार पर डिलीवरी Renault R-Pass धारकों को दी जाएगी। साथ ही, ग्राहक ₹89,900 से शुरू होने वाला Renault Protect 360 ओनरशिप पैकेज भी चुन सकते हैं, जिसमें तीन साल का इंश्योरेंस, मेंटेनेंस और अच्छी रीसेल वैल्यू की गारंटी शामिल है।
दमदार इंजन और परफॉरमेंस Duster Hybrid में E-Tech 160 स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है। इसमें 1.8-लीटर, चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4kWh की बैटरी मिलती है। यह पूरा सिस्टम 160hp की पावर जेनरेट करता है। मल्टी-मोड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आने वाली यह कार महज 9.61 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।
माइलेज और रेंज का नया रिकॉर्ड इस कार की सबसे बड़ी खूबी इसका 29 km/l का ARAI-सर्टिफाइड माइलेज है। रेनो का दावा है कि शहर में ड्राइविंग के दौरान 80 फीसदी तक सफर केवल इलेक्ट्रिक मोड में पूरा किया जा सकता है। इसमें अलग से चार्जर की जरूरत नहीं है, क्योंकि बैटरी रीजनरेटिव ब्रेकिंग से चार्ज होती है। 50-लीटर के फ्यूल टैंक के साथ इसकी कुल ड्राइविंग रेंज 1,400 किलोमीटर से भी ज्यादा हो सकती है।
फीचर्स और मुकाबला Duster Hybrid के केबिन में आधुनिक डुअल-स्क्रीन लेआउट दिया गया है। इंटीरियर में प्रीमियम अहसास के लिए वेरिएंट के अनुसार सेमी-लेदरटेट और लेदरटेट अपहोल्स्ट्री का विकल्प मिलता है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Grand Vitara Hybrid और Toyota Urban Cruiser Hyryder Hybrid जैसी दिग्गज गाड़ियों से होगा।
It was a do or die for Renault Duster and they just did the impossible With 16.99L for a strong hybrid, it competes fiercely not only with petrol buy with Diesel AT & EVs too as a package https://t.co/0V1CtXkfr9
— Sunderdeep - Volklub (@volklub) October 17, 2026
दलेर मेहंदी पर बरसे कैबिनेट मंत्री, 35 लाख रुपये का भुगतान और नशे में परफॉरमेंस का लगाया आरोप
कंजक में मिले सिर्फ 20 रुपये तो भड़की नन्ही बच्ची, सोशल मीडिया पर छिड़ी स्कैम की चर्चा!
स्वर्ण मंदिर में भावुक हुईं सारा अली खान: उड़ता तीर की सफलता के लिए मांगी मन्नत, वीडियो हुआ वायरल
भारत-अमेरिका ट्रेड डील अब बस चंद कदम दूर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिए बड़े संकेत
रिजीम चेंज की मांग पर प्रशांत भूषण को योगेंद्र यादव की दो-टूक, कहा- जनता की राय हम से अलग है
टीम इंडिया के मैच अब मुफ्त में! पंजाब में होने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऐसे पाएं फ्री पास
प्रधानमंत्री आवास के पास मस्जिद पर संकट: AIMIM का तीखा हमला, गुंडाराज का लगाया आरोप
भारत-अमेरिका संबंधों में नई हलचल: मुंबई पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो
भारत को तोड़ने की विदेशी साजिश , मोहन भागवत के बयान पर सम्राट चौधरी का बड़ा हमला
पंजाब में चिट्टे पर अमित शाह का कड़ा प्रहार: कहा- सरकार बदलते ही तस्करों की उल्टी गिनती शुरू