न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा होते ही क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को तीनों फॉर्मेट से बाहर रखने पर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कड़ी नाराजगी जताई है। कैफ ने बीसीसीआई की चयन प्रक्रिया पर सीधे सवाल उठाए हैं।
सिलेक्टर्स जवाब दें, जवाबदेही कहां है? मोहम्मद कैफ ने बीसीसीआई की चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, न तो कोई सवाल पूछता है और न ही सिलेक्टर्स किसी फैसले की व्याख्या करते हैं। सिलेक्शन में कोई जवाबदेही नहीं है। बीसीसीआई को यह स्पष्ट करना चाहिए कि लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे शमी को नजरअंदाज क्यों किया गया।
बुमराह पर लागू नियम शमी पर क्यों नहीं? शमी को बाहर रखने के लिए दिए जा रहे तर्कों पर कैफ ने तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, अगर यह दलील दी जा रही है कि शमी छोटे स्पेल डाल रहे हैं, तो जसप्रीत बुमराह भी तो वही करते हैं। बुमराह को आराम मिलता है, लेकिन शमी लगातार घरेलू क्रिकेट में लंबे ओवर फेंक रहे हैं। आखिर एक खिलाड़ी के साथ ऐसा दोहरा व्यवहार क्यों?
कीवी बल्लेबाजों ने ली होगी राहत की सांस कैफ ने याद दिलाया कि मोहम्मद शमी का न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद घातक रहा है। 2023 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कीवी बल्लेबाजों की कमर तोड़ने वाले शमी की अनुपस्थिति पर कैफ ने तंज कसते हुए कहा, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज यकीनन राहत महसूस कर रहे होंगे कि जिस गेंदबाज से वे खौफ खाते हैं, वह टीम का हिस्सा नहीं है।
रणजी में आग उगल रहे हैं शमी आंकड़ों पर गौर करें तो शमी ने हालिया रणजी ट्रॉफी सीजन में 7 मैचों में 37 विकेट चटकाए हैं, जिसमें तीन बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है। इतना ही नहीं, मौजूदा सीजन के शुरुआती मैच में भी उन्होंने 5 विकेट लेकर अपनी फिटनेस और फॉर्म साबित की है। इसके बावजूद उन्हें नजरअंदाज करना हर किसी को हैरान कर रहा है।
क्या करियर पर लग गया पूर्ण विराम? मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद से शमी टीम इंडिया से बाहर हैं। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद लगातार उपेक्षा ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या चयनकर्ताओं ने पर्दे के पीछे से शमी के इंटरनेशनल करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले लिया है? फिलहाल, बीसीसीआई की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Mohammad Kaif seeks clarity over Mohammed Shami’s continued omission – No accountability
— Cricket Hub (@Anurag9793) October 19, 2026
Mohammad Kaif said:
No questions are asked, no BCCI selector explains the decisions, there’s no accountability. You’ve to keep transparency. This is about Mohammed Shami – the player of… pic.twitter.com/3iarEviXUa
टाइगर श्रॉफ फायरिंग: कैलिफोर्निया से रची गई साजिश, 34 हजार की सुपारी और ऐसे फेल हुआ शूटरों का प्लान बी
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, स्वास्थ्य में सुधार के बाद घर लौटे पूर्व उप प्रधानमंत्री
रावण का रॉकेट रिवेंज : जलते ही भीड़ पर बरसाए अग्निबाण, वायरल वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
दुशांबे में दहाड़े राजनाथ सिंह: आतंकी फंडिंग और पनाहगाहों के खिलाफ कड़ा रुख, पाकिस्तान को दो टूक संदेश
रामायण का जादू: रणबीर कपूर ने तेलुगु में बात कर जीता फैंस का दिल, साई पल्लवी भी रह गईं दंग
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक का मेगा प्लान : इन रास्तों से बचें, वरना फंसेंगे जाम में
एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी का स्वर्णिम प्रदर्शन, 400 मीटर रेस में रचा नया कीर्तिमान
कमियां ढूंढना बंद करें, भारतीय सिनेमा का दम दिखाएं : रामायण को लेकर यश की भावुक अपील
भारत-न्यूजीलैंड के बीच नई आर्थिक सुबह: 20 अक्टूबर से लागू होगा ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट
ताने झेलकर बनीं गोल्डन गर्ल : दीप्ति जीवनजी ने रचा इतिहास, एशियन पैरा गेम्स में फिर गूंजा भारत का नाम