गोल्डन दौड़ और नया रिकॉर्ड भारतीय पैरा-एथलीट दीप्ति जीवनजी ने 2026 एशियाई पैरा खेलों में अपनी चमक बिखेरी है। दीप्ति ने महिलाओं की 400 मीटर T20 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल भारत का मान बढ़ाया, बल्कि 56.36 सेकंड का समय निकालकर नया गेम्स रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। यह भारत के लिए इस प्रतियोगिता का पांचवां स्वर्ण पदक है।
प्रतिद्वंद्वियों को दी करारी मात दीप्ति ने अपनी फुर्ती और तकनीक से रेस को पूरी तरह अपने नियंत्रण में रखा। उन्होंने जापान की धाविका नीना कानो को 2 सेकंड से भी अधिक के अंतर से पछाड़ते हुए फिनिश लाइन पार की। नीना कानो को 58.92 सेकंड के समय के साथ रजत पदक (सिल्वर) से संतोष करना पड़ा, जबकि जापान की ही अकाने काटो ने 1:00.26 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।
पैरा-बैडमिंटन में भारत का दबदबा एशियन पैरा गेम्स के दूसरे दिन अन्य खेलों में भी भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। पैरा-बैडमिंटन में प्रमोद भगत और मनीषा रामदास की मिश्रित जोड़ी ने कमाल कर दिया। इस जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की टीम को महज 25 मिनट के भीतर सीधे गेमों (21-15, 21-14) में हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस जीत के साथ ही उन्होंने भारत के लिए एक और पदक सुनिश्चित कर लिया है।
तीरंदाजी में भी भारतीय चुनौती मजबूत शूटिंग और एथलेटिक्स के अलावा तीरंदाजी में भी भारतीय एथलीटों ने अपना जलवा दिखाया है। हरविंदर सिंह और भावना ने रिकर्व इवेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं, कंपाउंड श्रेणी में शीतल देवी, पायल नाग, टोमन कुमार और श्याम सुंदर स्वामी ने भी शानदार एलिमिनेशन राउंड खेलकर अंतिम आठ में अपनी जगह पक्की कर ली है।
भाविना पटेल ने जीता ब्रॉन्ज इससे पहले दिन की शुरुआत पैरा टेबल टेनिस से हुई, जहां अनुभवी खिलाड़ी भाविना पटेल ने कांस्य पदक हासिल किया। वह महिलाओं की सिंगल्स क्लास 4-5 के सेमीफाइनल में चीन की झांग बियान से मुकाबला हार गईं, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा।
5TH GOLD MEDAL AGAYA HAI PRABHU! pic.twitter.com/Y7nKKiu7Zp
— The Khel India (@TheKhelIndia) October 20, 2026
मां की ममता से वंचित मासूम का बना सहारा, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने गोद लेकर उठाई परवरिश की जिम्मेदारी
दुशांबे में दहाड़े राजनाथ सिंह: आतंकी फंडिंग और पनाहगाहों के खिलाफ कड़ा रुख, पाकिस्तान को दो टूक संदेश
न्यूजीलैंड में टीम इंडिया का जलवा: सीरीज शुरू होने से पहले ही मैच हुए सोल्ड आउट
चेन स्नेचर को लगा तगड़ा चूना: महिला की चेन खींचकर भागा बदमाश, तो खिलखिलाकर हंस पड़ी महिला!
मतदाता सूची पर घमासान: कांग्रेस ने SIR प्रक्रिया को बताया अवैध , चुनाव आयोग से तत्काल रोक की मांग
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के शांति बॉन्ड नोटिस को दी हाईकोर्ट में चुनौती
चेन झपटकर भागा लुटेरा, तो महिला ने हंसते हुए कहा- भाई, ये नकली है!
मार्को रूबियो का भारत दौरा: रणनीतिक साझेदारी और व्यापार समझौतों पर होगी बड़ी चर्चा
गोकुल का किला: सतेज पाटिल ने महायुति को दी पटखनी, कई दिग्गज चेहरों की साख दांव पर
टाइगर श्रॉफ पर हमला: कौन है रितिक, जो मुंबई में रेपिडो चलाकर रच रहा था खूनी साजिश?