चेन स्नेचिंग का अनोखा मामला आमतौर पर चेन स्नैचिंग की घटना के बाद पीड़ित सदमे में आ जाता है और कई दिनों तक डर के साये में जीता है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने सबको हैरान कर दिया है। यहां चेन टूटने के बाद महिला रोने के बजाय ठहाके लगाकर हंसने लगी।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला दुकान के बाहर खड़ी सामान ले रही है। उसके ठीक पीछे एक शख्स खड़ा है, जो मौके की फिराक में है। जैसे ही महिला का ध्यान भटकता है, वह लुटेरा झपट्टा मारकर उसके गले से चेन तोड़ता है और रफूचक्कर हो जाता है।
लुटेरे का हुआ पोपट लुटेरे के भागते ही महिला उसके पीछे दौड़ने के बजाय अपनी जगह पर खड़ी होकर हंसने लगती है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला लुटेरे को आवाज देकर यह बताने की कोशिश कर रही है कि जो चेन उसने लूटी है, वह असली नहीं बल्कि नकली है। महिला की यह प्रतिक्रिया देख वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
यूजर्स ने लिए मजे यह वीडियो Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो देखकर यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, क्या लुटेरा बनेगा रे तू, जिसे असली और नकली की पहचान ही नहीं है। वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, बेचारे लुटेरे की पूरी मेहनत पर पानी फिर गया, अब उसे ओवर टाइम करना पड़ेगा।
Chain snatcher runs away with a fake gold chain as a woman bursts out laughing after the theft. pic.twitter.com/bm8uLlT4By
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) October 19, 2026
हरा नहीं पाया तो राजनीति छोड़ दूंगा : नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की सीएम योगी को खुली चुनौती
ट्रंप का चुनावी हस्तक्षेप: क्या इजराइल में काम आएगा नेतन्याहू को मिला अमेरिकी आशीर्वाद ?
पोलियो को दी मात, निशानेबाजी में रचा इतिहास: मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, अवनी लेखरा को मिला सिल्वर
महा नवमी 2026: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सपरिवार किया कन्या पूजन, बेटियों के सशक्तिकरण का दिया संदेश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: फडणवीस का बड़ा खुलासा, विदेश से ऑपरेट हो रहा साजिश का नेटवर्क
अस्पताल से घर लौटे लालकृष्ण आडवाणी, सीने के संक्रमण से मिली राहत
टाइगर भाई की गूँज और गोलियों की तड़तड़ाहट: मुंबई में दिनदहाड़े फायरिंग का खौफनाक वीडियो वायरल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला: सलमान खान के घर बढ़ाई गई सुरक्षा, तीनों शूटर गिरफ्तार
अक्षरा मेरा बाबू है, मैं दिल से सॉरी बोलता हूं : पवन सिंह के माफीनामे से मचा हड़कंप
लाल कृष्ण आडवाणी को अस्पताल से मिली छुट्टी, सेहत में सुधार के बाद घर लौटे पूर्व उप-प्रधानमंत्री