नागपुर में विजयादशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने देश की आंतरिक और बाह्य स्थितियों पर चिंता जताते हुए कहा कि भारत को अस्थिर करने के लिए एक सोची-समझी साजिश रची जा रही है।
संघ प्रमुख ने साफ तौर पर कहा कि आज देश के अंदर कुछ बुरी ताकतें भारत को खत्म करने की दिशा में काम कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ सत्ता के भूखे नेता इन विदेशी ताकतों के साथ मिले हुए हैं। उनका मकसद देश का सुधार नहीं, बल्कि सत्ता परिवर्तन कर खुद को गद्दी पर बिठाना है।
भागवत ने चेतावनी दी कि भारत में भी फ्रांस और बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने पश्चिम से चली एक ऐसी आंधी का जिक्र किया, जो हर देश की सांस्कृतिक जड़ों को नष्ट करना चाहती है। उन्होंने दोटूक कहा, रिजीम चेंज करने से हालात नहीं बदलते, न ऐसा पहले हुआ है और न आगे होगा।
लोकतांत्रिक विरोध और आंदोलनों पर टिप्पणी करते हुए भागवत ने कहा कि आंदोलन का लक्ष्य समाधान होना चाहिए, न कि अराजकता। उन्होंने कहा कि जब आंदोलन किसी राजनीतिक एजेंडे से प्रेरित होते हैं, तो वे समाज में केवल द्वेष और विभाजन पैदा करते हैं। उन्होंने आगाह किया कि समाज को उत्तेजित करने की हर कोशिश से सतर्क रहना होगा।
संघ प्रमुख ने दावा किया कि भारत की विकास नीति और नई पीढ़ी के पुरुषार्थ ने आसुरी ताकतों के खेल को थाम दिया है। यही कारण है कि भारत आज इन ताकतों का मुख्य लक्ष्य बना हुआ है। उन्होंने कहा कि देश केवल नेताओं से नहीं, बल्कि समाज की सक्रियता से चलता है।
अपने संबोधन में भागवत ने ऐतिहासिक संघर्षों का जिक्र करते हुए कहा कि हमें अतीत के घावों को भरने की जरूरत है। उन्होंने कहा, आइये, हम नई समस्याएं पैदा न करें। इस दौरान उन्होंने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे हिंदू स्वभाव और स्वाभाविक चेतना का प्रतीक बताया।
*#WATCH | Nagpur, Maharashtra: At RSS Vijayadashami celebrations, RSS chief Mohan Bhagwat says, A storm has swept in from the West to destroy all that is decent, auspicious, and rooted in cultural and human values. Even the developed nations are afflicted by this storm. See what… pic.twitter.com/5GqhIlGPhO
— ANI (@ANI) October 20, 2026
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के शांति बॉन्ड नोटिस को दी हाईकोर्ट में चुनौती
कीवी सरजमीं पर हिटमैन की अग्निपरीक्षा: क्या रोहित शर्मा मिटा पाएंगे अपना पुराना दाग?
भारत-न्यूजीलैंड के बीच नई आर्थिक सुबह: 20 अक्टूबर से लागू होगा ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ब्लू स्टॉर्म तैयार, जानें मैच की पूरी डिटेल
सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई का गनशॉट इशारा: माता-पिता की काउंसलिंग की उठी मांग
दशहरा 2024: दिल्ली-NCR में सुरक्षा का कवच , तैनात 13,000 पुलिसकर्मी और चप्पे-चप्पे पर नजर
आंदोलन के चर्चित चेहरे: क्या भीड़ की ताकत वोट में बदल सकती है?
BCCI का बड़ा बदलाव: प्रज्ञान ओझा बने नई सिलेक्शन कमेटी के चीफ, रमेश पोवार समेत दिग्गजों की हुई एंट्री
चुनाव आते ही अखिलेश को आई आजम खान की याद: ओपी राजभर का बड़ा तंज
पीएम मोदी की विदेश यात्राओं का ब्योरा सार्वजनिक नहीं होगा: दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला