बीजेपी ने चुनावी धांधली के आरोपों का जवाब देने के लिए इतिहास के पन्नों को पलटा है। पार्टी ने 1972 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए कांग्रेस पर सत्ता के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है।
क्या है 1972 के चुनाव का विवाद? बीजेपी ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) की एक पुरानी रिपोर्ट का जिक्र किया है। इस रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि कांग्रेस ने 1972 के चुनाव में अपनी संभावित हार को जीत में बदलने के लिए लोकतांत्रिक नियमों का मजाक बनाया था।
आरोपों के मुताबिक, कांग्रेस पर वोटिंग प्रक्रिया को प्रभावित करने, मतपेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने और मतगणना में धांधली करने जैसे गंभीर आरोप लगे थे। यह रिपोर्ट उस समय के राजनीतिक माहौल में कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल उठाती है।
निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर तंज बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर इस रिपोर्ट को साझा करते हुए सीधे राहुल गांधी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी लगातार चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते रहे हैं, जिसे लेकर अब बीजेपी आक्रामक मोड में है।
दुबे ने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग आज लोकतंत्र पर खतरे की बात कर रहे हैं, उनका अपना इतिहास चुनावी धांधलियों से भरा रहा है। उन्होंने कांग्रेस और CPM के वर्तमान गठबंधन पर भी सवाल उठाए।
ज्योति बसु का भी किया जिक्र सांसद निशिकांत दुबे ने इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु का भी संदर्भ दिया। उन्होंने दावा किया कि 1972 के चुनाव में ज्योति बसु को भी मतगणना के दौरान धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा था।
बीजेपी का तर्क है कि कांग्रेस और वामपंथी दल, जो आज एक साथ हैं, अतीत में एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी धांधली के गंभीर आरोप लगाते रहे हैं। इस पुरानी रिपोर्ट के जरिए बीजेपी ने विपक्ष के वोट चोरी वाले नैरेटिव को काउंटर करने की कोशिश की है।
भारत विरोधी ताकत वर्षों से भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ लंदन में सम्मेलन,धरना, करते रहतीं हैं ।@cpimspeak ,14 जनवरी 1968 को @INCIndia के खिलाफ भी यह आंदोलन कर चुकी है,अब दोनों मिलकर हमारे सरकार के खिलाफ यह काम कर रहे हैं pic.twitter.com/IKV8D3jEw7
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) October 19, 2026
रणजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार का तिहरा शतक से आगे महा-कीर्तिमान, फिर भी क्यों नहीं टूटा 78 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बेहद करीब , जानिए क्या है रुबियो के बयान के पीछे की कूटनीति
टेकऑफ से पहले धू-धू कर जला विमान का इंजन, लीमा एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी
कीवी सरजमीं पर हिटमैन की अग्निपरीक्षा: क्या रोहित शर्मा मिटा पाएंगे अपना पुराना दाग?
चेन झपटकर भागा लुटेरा, तो महिला ने हंसते हुए कहा- भाई, ये नकली है!
गोकुल का किला: सतेज पाटिल ने महायुति को दी पटखनी, कई दिग्गज चेहरों की साख दांव पर
भांजे इमरान खान पर संकट: ‘भारत छोड़ो’ नोटिस के बीच आमिर खान ने की राज ठाकरे से मुलाकात
सेल्फी पड़ी भारी: विंध्याचल दर्शन से लौट रहे 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत, ट्रक ने मारी टक्कर
सबको एक दिन मरना है ... उपदेश देते हुए पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, LIVE हुआ दर्दनाक अंत
भरत भूषण तिवारी मौत मामला: राजद सांसद सुधाकर सिंह बनाम आईपीएस कुंदन कृष्णन, स्पीकर तक पहुंचा विवाद