लीमा: पेरू की राजधानी लीमा स्थित जॉर्ज शावेज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। LATAM एयरलाइंस का एक एयरबस A320 विमान जैसे ही टेकऑफ के लिए रनवे पर बढ़ा, उसके इंजन में अचानक भीषण आग लग गई।
यात्रियों में मची दहशत विमान के इंजन से आग की लपटें और काला धुआं निकलते ही रनवे पर हड़कंप मच गया। विंग के पास बैठे एक यात्री द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में आग की भयावहता साफ देखी जा सकती है। हालाँकि, पायलट और क्रू मेंबर्स ने तत्परता दिखाते हुए विमान को रुकवाया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
तकनीकी खराबी बनी वजह एयरलाइन ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस घटना को अप्रत्यक्ष तकनीकी खराबी (Unforeseen technical event) बताया है। एहतियात के तौर पर सभी यात्रियों को तुरंत विमान से सुरक्षित उतार लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
पियुरा जा रही थी फ्लाइट यह विमान (LA2302) इक्विटोस से लीमा पहुँचा था और यहाँ से इसे उत्तरी पेरू के पियुरा शहर के लिए उड़ान भरनी थी। इंजन में आग लगने के कारण इस पूरी फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। एयरडेटा न्यूज के अनुसार, यह एयरबस A320 मॉडल का विमान था, जिसे 2013 में बनाया गया था।
हवाई सुरक्षा पर बढ़ते सवाल विमानन जगत में हाल के दिनों में तकनीकी खामियों और बर्ड स्ट्राइक के मामले बढ़े हैं। हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट पर दुबई जाने वाली एमिरेट्स की फ्लाइट (EK 517) को बर्ड स्ट्राइक के कारण रोक दिया गया था। बार-बार होती ऐसी घटनाएं यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। फिलहाल, लीमा में हुई इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
BREAKING: LATAM A320 engine catches on fire while departing Lima Jorge Chavez International Airport, Peru.
— Breaking Aviation News & Videos (@aviationbrk) October 19, 2026
In a statement the airline said an unforeseen technical event occurred before takeoff, and for this reason the preventive disembarkation of all passengers was determined,… pic.twitter.com/bIRlOPf4Wm
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, स्वास्थ्य में सुधार के बाद घर लौटे पूर्व उप प्रधानमंत्री
दशहरे की रौनक में चार चांद लगा देंगे बॉलीवुड के ये 4 सदाबहार गाने
फ्रांस जल रहा है: पेरिस सहित कई शहरों में कर्फ्यू, 2300 से अधिक गिरफ्तारियां
मौत पर उपदेश दे रहे थे पादरी, अचानक सिर पर गिरा भारी क्रॉस; मौके पर ही थम गई सांसें
WTC फाइनल की रेस: साउथ अफ्रीका की हार से खुलेगा भारत का रास्ता, समझिए पूरा गणित
मिंटो रोड की गूंज: दुर्गा पूजा में शामिल हुईं CM रेखा गुप्ता, सांस्कृतिक विरासत को सराहा
पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा : ट्रंप का मैक्रों की नीतियों पर तीखा प्रहार
बोल्ड होकर भी बच गए बल्लेबाज, अंपायर के डेड बॉल फैसले ने मचाया बवाल
पोलियो को दी मात, निशानेबाजी में रचा इतिहास: मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, अवनी लेखरा को मिला सिल्वर
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला: बाल-बाल बचे एक्टर, रवि किशन बोले- माता रानी ने बचा लिया