रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण का दूसरा इंटरनेशनल ट्रेलर बेंगलुरु में एक भव्य इवेंट के दौरान रिलीज किया गया। इस मौके पर रणबीर का अंदाज और उनकी घड़ी सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही।
खास घड़ी पर जय श्री राम इवेंट में सफेद कुर्ता-पायजामा और नीली जैकेट में पहुंचे रणबीर कपूर ने जैकब एंड कंपनी की ‘एपिक X राम जन्मभूमि रोज गोल्ड एडिशन’ घड़ी पहन रखी थी। इस घड़ी पर बेहद बारीकी से भगवान राम, हनुमान और अयोध्या राम मंदिर को उकेरा गया है।
कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान घड़ी के डायल पर साफ अक्षरों में जय श्री राम लिखा हुआ है। इसका स्ट्रैप ऑरेंज रंग का है और पूरी घड़ी रोज गोल्ड से बनी है। Ethoswatches की रिपोर्ट के अनुसार, इस बेशकीमती घड़ी की कीमत 78 लाख रुपये से अधिक है।
यश और रवि दुबे ने की तारीफ इवेंट के दौरान फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे यश ने रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की। यश ने उन्हें बेहद ईमानदार और जमीन से जुड़ा कलाकार बताया। वहीं, लक्ष्मण का किरदार निभा रहे रवि दुबे ने कहा कि इंडस्ट्री में रणबीर कपूर जैसा दूसरा कोई नहीं है।
कन्नड़ में किया अभिवादन रणबीर कपूर ने बेंगलुरु में अपने प्रशंसकों का अभिवादन कन्नड़ भाषा में किया। उन्होंने कहा कि वह अगली बार यश से और बेहतर कन्नड़ सीखकर आएंगे। सोशल मीडिया पर उनके इस अंदाज की काफी सराहना हो रही है।
प्रमोशन में कोई कसर नहीं मेकर्स रामायण को सुपरहिट बनाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मुंबई के बाद बेंगलुरु का इवेंट इस बात का सबूत है कि फिल्म के प्रमोशन को बड़े स्तर पर ले जाया जा रहा है। हालांकि, मुंबई इवेंट के दौरान मीडिया के साथ हुई कुछ अनबन के बाद टीम अब हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है।
फिल्म को लेकर रणबीर कपूर का कहना है कि यह उनके जीवन का सबसे बड़ा अवसर है, जिससे उन्हें भगवान राम, रामायण और अपनी संस्कृति को करीब से समझने का मौका मिला है।
*This was an opportunity of a lifetime to change myself, to understand Lord Ram, to understand the Ramayana, to understand our culture, our history : Ranbir Kapoor#ranbirkapoor #ramayana pic.twitter.com/XL6yxne6Rq
— RK (@BunnyRK8) October 15, 2026
न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान: शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर करेंगे कप्तानी
रजनीकांत का जेलर 2 का जलवा: पहले ही दिन 125 करोड़ के पार हुई कमाई
ब्लिंकिट डिलीवरी: पढ़ाई के साथ कमाई का नया जरिया, लॉ स्टूडेंट ने खोली कमाई की पोल
मेरे पास फालतू समय नहीं : तेज प्रताप के आरोपों पर पहली बार खुलकर बोलीं अनुष्का यादव
मंत्री रेखा आर्या का सनसनीखेज खुलासा: पति पर धोखे से शादी और हत्या की साजिश का इल्जाम
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा एक्शन, जल्द होगी कामकाज की बारीकी से समीक्षा
यमुना बनी मौत का कुआं : बुराड़ी में मरीं हजारों मछलियां, जहरीले पानी ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में कल तिरंगा मार्च : कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
विदेशी नागरिक को देश की राजनीति में दखल का हक नहीं: इमरान खान पर बरसे रजा मुराद
क्या बेंगलुरु में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का निर्णायक मुकाबला? बारिश ने बढ़ाई BCCI की चिंता