नई दिल्ली: शुक्रवार, 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में यातायात काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित तिरंगा मार्च के कारण दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है।
दोपहर 3 बजे से प्रभावित रहेंगे रास्ते सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके के आह्वान पर शुक्रवार दोपहर कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर 3 बजे से कनॉट प्लेस और उसके आसपास के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव करने का फैसला लिया है। जरूरत पड़ने पर यातायात को अन्य वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
इन 21 सड़कों पर रहेगा असर पुलिस के अनुसार, प्रभावित होने वाले प्रमुख मार्गों में संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, शहीद भगत सिंह मार्ग, पंचकुइयां रोड, बसंत लेन, चेल्म्सफोर्ड रोड और मिंटो रोड शामिल हैं।
इसके अलावा बाराखंभा रोड, कस्तूरबा गांधी मार्ग, जनपथ, रेल भवन, रफी मार्ग, सी-हेक्सागन, मंडी हाउस, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, गोल डाकखाना, अशोक रोड (जीपीओ से सी-हेक्सागन तक), तिलक मार्ग, टॉल्स्टॉय मार्ग और सिकंदरा रोड पर भी आवाजाही प्रभावित हो सकती है।
यात्रियों के लिए सलाह
ताजा अपडेट कैसे पाएं? ट्रैफिक की रियल-टाइम स्थिति जानने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए आप हेल्पलाइन नंबर 1095 और 011-25844444 पर कॉल कर सकते हैं।
🚨 TRAFFIC ADVISORY
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) October 15, 2026
In view of a proposed gathering at Central Park, Connaught Place, New Delhi, on 16.10.2026, traffic movement on certain roads in and around Connaught Place is likely to be affected from 03:00 PM onwards.
Commuters are advised to plan their journeys… pic.twitter.com/o2Gfmd8DI5
दिल्ली हाफ मैराथन: दौड़ के लिए दौड़ेगी मेट्रो, सुबह 3:30 बजे से शुरू होंगी विशेष सेवाएं
रामायणम् का इंटरनेशनल प्रोमो जारी: राम को साधारण इंसान के रूप में पेश कर रावण का सच दिखाया
पूर्व IAS दिव्या मित्तल का बड़ा कदम: राजनीति में एंट्री, जन नीति भारत पार्टी का किया ऐलान
भदोही: तीसरी कक्षा की मासूम छात्रा से शिक्षक की बर्बरता, बाल खींचे और दी गालियां
चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट का ऐलान, विवादों के बीच नई प्रक्रिया शुरू
आइडिया आपका, मदद सरकार की: यूथ अड्डा से बदल रही यूपी के युवाओं और महिलाओं की तकदीर
रील के चक्कर में ठुक जाओगे : युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
एशियन गेम्स विजेताओं से बोले PM मोदी: खेल सिर्फ मैदान नहीं, जीवन जीने का तरीका है
छत्तीसगढ़: মর্निंग वॉक पर निकले BJP विधायक के भाई समेत तीन लोगों को पिकअप ने कुचला, मौत से इलाके में मातम
लद्दाख को बड़ी सौगात: 3,350 करोड़ की 5 परियोजनाओं का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन